गांव जाजरू, शाहपुर कलां एवं बहबलपुर में नवनिर्मित नॉलेज सेंटर का हुआ उद्घाटन। – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

गांव जाजरू, शाहपुर कलां एवं बहबलपुर में नवनिर्मित नॉलेज सेंटर का हुआ उद्घाटन।

😊 Please Share This News 😊

     फरीदाबाद, 3 अक्टूबर (अरुण शर्मा)। हरियाणा भंडारण निगम के चेयरमैन एवं विधायक नयनपाल रावत ने कहा है कि मुख्यमंत्री के आशीर्वाद से पृथला क्षेत्र का समग्र विकास हो रहा है। जहां स्कूल कालेजों को अपग्रेड किया जा रहा है। वहीं टेक्निकल शिक्षा के लिए भी क्षेत्र में सेंटर खोले जा रहे है। श्री रावत आज गांव जाजरू, शाहपुर कलां एवं बहबलपुर में नवनिर्मित नॉलेज सेंटर का उद्घाटन करने के उपरांत उपस्थितजनों को संबोधित कर रहे थे। इन तीनों नॉलेज सेंटरों पर 75 लाख की लागत आई है यानी एक सेंटर 25 लाख से तैयार हुआ है। विधायक नयनपाल रावत ने कहा कि क्षेत्र की जनता ने जिन उम्मीदों से आशीर्वाद देकर उन्हें विधानसभा में भेजा, उन वायदों को अब वह क्षेत्र का विकास करके पूरा कर रहे है और विकास का यह पहिया थमेंगा नहीं बल्कि आगे भी जारी रहेगा। उन्होंने मौके पर उपस्थित अधिकारियों को क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यो को जल्द पूरा करने के लिए निर्देश दिए।
इस अवसर पर बीडीपीओ अजीत सिंह, सतवीर सरपंच, दीपक डागर, बाबू भौरे, अजय डागर, भगतसिंह डीपी, मुकेशपाल डागर, मुंशी राम, डिगम्बर डागर, रवि नम्बरदार, नरेश डागर, कृष्ण डागर, संदीप डागर, इंद्रजीत डागर, रामकुमार, हरकेश कुमार, रामकिशन डागर, दिनेश एडवोकेट, प्रेमचंद, राजेंद्र, जगदीश सरपंच, रूपचंद, टेकचंद, रामकुमार कौशिक, वीरपाल नंबरदार, प्रभु नंबदार, डा. विजय, मथुरा प्रसाद, अमितए मनोज आदि अनेकों ग्रामीण मौजूद थे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  
error: Content is protected !!