गांव दौलताबाद में सफाई अभियान चलाया गया।। – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

गांव दौलताबाद में सफाई अभियान चलाया गया।।

😊 Please Share This News 😊

     फरीदाबाद, 2 अक्टूबर (अरुण शर्मा)। ओल्ड फरीदाबाद स्थित गांव दौलताबाद में रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन (पश्चिमी विंग) गांव दौलताबाद के सहयोग से नगर निगम द्वारा गांव दौलताबाद में सफाई अभियान चलाया गया। इस अवसर पर निर्वतमान पार्षद छत्रपाल विशेष रूप से मौजूद थे। स्वच्छता अभियान के दौरान गांव वासियों ने नगर निगम के सभी सफाई कर्मचारियों का फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया। आरडब्लूए गांव दौलताबाद के प्रयासों से चलाए गए इस सफाई अभियान के दौरान गांव की सभी गलियों और सडक़ों की सघनता से साफ-सफाई की गई। सभी गलियों से कूड़ा कचरा उठाया गया, सीवर लाइन की सफाई करवाई गयी।
इस अवसर पर आरडब्लूए दौलताबाद के संस्थापक हरकेश जोहर एवं प्रधान प्रभु दयाल ने कहा की स्वच्छ वातावरण सभ्य समाज की निशानी होता है। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने आजादी की लड़ाई के दौरान लोगों को स्वच्छता का पाठ भी पढ़ाया था। इसके लिए स्वयं पाखाने की सफाई भी करते थे तथा रसोई घर में भी अपनी सेवा देते थे। उनके इसी व्यवहार ने लोगों में स्वच्छता को लेकर एक प्रेरणादायक काम किया।
इस स्वच्छता अभियान के दौरान आरडब्ल्यूए दौलताबाद के पदाधिकारियों ने घर घर जाकर लोगों से कूड़़ा कचरा खुले में नहीं करने की अपील की तथा कूड़े कचरे को नगर निगम की कूड़ा उठाने वाली गाडिय़ों में ही डालने का अनुरोध किया।
इस दौरान चौधरी राजपाल सिंह, राम सिंह, उप प्रधान मान सिंह, अमर पाल उर्फ बिल्लू, लखन पाल, महासचिव संजय कुमार, सचिव जयप्रकाश, नरेश कुमार भारती, महेंद्र डागर, कमल बाबू, भीम सेवा संघ के अध्यक्ष राजकुमार गौतम, मनोज गांधी, मुनेश सागर, रवि प्रकाश, सत्य प्रकाश, शेर सिंह एडवोकेट आदि पदाधिकारियों ने भी सफाई अभियान में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
error: Content is protected !!