विधायक श्रीमती सीमा त्रिखा। द्वारा 1.15 करोड़ रुपये की लागत से इंटरलॉकिंग टाइलें लगाने का कार्य किया शुरू। – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

विधायक श्रीमती सीमा त्रिखा। द्वारा 1.15 करोड़ रुपये की लागत से इंटरलॉकिंग टाइलें लगाने का कार्य किया शुरू।

😊 Please Share This News 😊

        फरीदाबाद, 1 अक्टूबर (अरुण शर्मा)। बडख़ल विधानसभा क्षेत्र के एसजीएम नगर सी व ई ब्लॉक में आज करीब 1.15 करोड़ रुपए की लागत से इंटरलॉकिंग टाइल लगाने के कार्य (मुख्यमंत्री घोषणा 25284) का शुभारंभ स्थानीय विधायक श्रीमती सीमा त्रिखा ने देवतुल्य स्थानीय जनता के कर-कमलों से सम्पन्न कराया। इस अवसर पर स्थानीय लोगों ने विधायक का स्वागत कर उनका हार्दिक आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर विधायक श्रीमती सीमा त्रिखा ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि जल्द ही इस कार्य को पूरा करके जनता को समर्पित कर दिया जाएगा और उनकी जो अन्य समस्याएं हैं उनको भी ध्यान में रखा गया है तथा ही जल्द ही उनका भी समाधान करके समस्याओं से निजात दिलाई जाएगी। विधायक श्रीमती सीमा त्रिखा ने कहा कि एसजीएम नगर को बडखल विधानसभा क्षेत्र में विकास के मामले में नंबर-1 बनाने के लिए वे दिन-रात प्रयासरत हैं। विधायक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के कुशल नेतृत्व व केंद्रीय राज्य मंत्री एवं स्थानीय सांसद कृष्णपाल गुर्जर के मार्गदर्शन में बडख़ल विधानसभा क्षेत्र में आज हर ओर विकास कार्यों की बयार बह रही है और क्षेत्र का कोई भी कोना ऐसा नहीं है जहां किसी न किसी प्रकार का विकास कार्य न कराया जा रहा है।
इस अवसर पर सतेंद्र पांडेय, कर्मवीर बैंसला, मुरारी लाल गर्ग, नितेश भड़ाना, कपिल शर्मा, गुलशन भारद्वाज, तरसेम शर्मा, जागीर मेहता, विपिन शर्मा, प्रमोद सक्सेना, मलकीत सिंह, प्रवीण बंसल, गगनदीप सिंह, मीनू शर्मा, काका, जगबीर मालिक, केशु भंडारी, रोहित कुमार, सरोज देवी व मोहित चंदीला आदि गणमान्य जन उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
error: Content is protected !!