हरियाणा राज्य विद्युत बोर्ड श्रमिक संघ के कर्मचारियों के 25वें प्रतिनिधि महासम्मेलन कार्यक्रम का किया आयोजन। – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

हरियाणा राज्य विद्युत बोर्ड श्रमिक संघ के कर्मचारियों के 25वें प्रतिनिधि महासम्मेलन कार्यक्रम का किया आयोजन।

😊 Please Share This News 😊

       फरीदाबाद, 25 सितम्बर (अरुण शर्मा)। एनआईटी फरीदाबाद की खान दौलतराम धर्मशाला में हरियाणा कर्मचारी महसंघ से सम्बंधित हरियाणा स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड वर्करज यूनियन का राज्य स्तरीय प्रदेश के हजारों कर्मचारियों का 25वां प्रतिनिधि महासम्मेलन कार्यक्रम का आयोजन शान्तिपूर्ण तरीके से प्रदेश प्रधान बिजेन्दर बेनीवाल व प्रदेश महासचिव सुनील खटाना की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रमनुसार दोपहर को ध्वजारोहण किया गया। जिसके बाद पूर्व तीन वर्षों में केंद्रीय परिषद द्वारा किये गए कर्मचारियों के सराहनीय कार्यों की एक त्रिवार्षिक रिपोर्ट कर्मचारियों के समक्ष प्रदेश महासचिव सुनील खटाना ने पेश की तत्पश्चात केंद्रीय परिषद के वित्तीय सचिव राजकुमार सांगवान ने अपनी रिपोर्ट में तीन वर्ष के कार्यकाल का वित्तीय बजट पेश किया। तकरीबन दोपहर के भोजन अवकाश के बाद शाम चार बजे से चुनावी प्रक्रिया का संचालन सुचारू किया गया। चुनाव अधिकारी के रूप में मुख्य वक्ता पूर्व प्रधान राज सिंह दहिया, पूर्व महासचिव वीर सिंह, सुन्दर सिंह, ईश्वर सिंगज बाबा, रामकिशन मालिक पूर्व संपादक, बालकुमार शर्मा, सुखवीर सिंह राठी, ओम कंवर, सूरज मान दहिया, राजबीर रोहिला, बलबीर सिंह, नरेश देशवाल, विरेंदर चौहान, भगत सिंह आदि सहित समस्त पूर्व की सम्मानित राज्य कमेटी के प्रधान व सचिव उपस्थित रहे । जिन्होंने इस चुनाव में अपनी अहम भूमिका को निभाते हुए बिना किसी विरोध के निर्विरोध चुनाव करवाते हुए वहां उपस्थित एचएसईबी वर्कर यूनियन के हजारों बिजली कर्मचारियों को अपना फैसला सुनाया।
जिसमें प्रदेश प्रधान पद के लिये सुनील खटाना व यशपाल देशवाल को प्रदेश महासचिव, अशोक शर्मा को मुख्य संगठनकर्ता, मनोज कुमार सैनी व कृष्ण नैन को वरिष्ठ उपप्रधान, जयवीर मान व सरदार बलदेव सिंह को उपमहासचिव, राजेश ठाकरान को वित्त सचिव, महेन्दर कुमार को प्रेस सचिव, सुरेन्दर देशवाल को ऑडिटर, इकबाल सिंह चंदाना को चेयरमैन, वीरेंदर नारा को संपादक तथा विकास ठाकुर को कानूनी सलाहकार के लिये सर्व सम्मति से चुन लिया गया। फरीदाबाद सर्कल कमेटी की ओर से कर्मचारी नेता सतीश छाबड़ी, पूर्व सर्कल सचिव सन्तराम लाम्बा, वर्तमान सर्कल सचिव कर्मवीर यादव सहित चारों प्रधान विनोद शर्मा, मदनगोपाल शर्मा, सुनील चौहान, पुष्पेन्द्र व सचिवों में लेखराज चौधरी, सुरेन्दर, रविदत्त शर्मा, बृजपाल तंवर ने प्रदेश के भिन्न-भिन्न सर्कलों से कर्मचारियों का अभिनंदन करते हुए जोरदार स्वागत किया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
error: Content is protected !!