महिलाओं तथा छात्राओं के साथ छेड़छाड़ करने वाले 10 मनचलों को किया काबू। – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

महिलाओं तथा छात्राओं के साथ छेड़छाड़ करने वाले 10 मनचलों को किया काबू।

😊 Please Share This News 😊

        फरीदाबाद, 21 सितम्बर (अरुण शर्मा)। पुलिस आयुक्त विकास कुमार अरोड़ा के आदेशानुसार महिला थाना सेक्टर-16 प्रभारी इंस्पेक्टर गीता तथा हेल्प डेक्स की टीम ने महिला विरुद्ध अपराध के प्रति महिलाओं को जागरूक करने के साथ-साथ महिलाओं तथा छात्राओं के साथ छेड़छाड़ करने वाले 10 मनचलों को काबू किया है। पूछताछ करने पर पता चला कि कुछ मनचले युवक पढ़ाई करते हैं तथा कुछ लडक़े आवारा घूमते रहते हैं जो आने जाने वाली छात्राओं तथा महिलाओं पर भद्दे कमेंट पास करते हैं। लडक़ों से पूछताछ करने पर पता चला कि इनकी उम्र लगभग 20 से 22 वर्ष है। इनमें कोई दसवीं तक पढ़ा हुआ है, कोई 12वीं तक, कोई कॉलेज में पढ़ रहा है तो कोई पढ़ाई छोड़ कर प्राइवेट काम करता है।
पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि काबू किए गए मनचलों में विष्णु, दीपक, सार्थक, रवि, राहुल, मन्नू, अवधेश, दीपक, दिलीप तथा रवि का नाम शामिल है। मनचलों को काबू करने के लिए महिला पुलिसकर्मी सादी वर्दी में मौजूद थी। युवकों ने जब सादी वर्दी में तैनात पुलिसकर्मियों के साथ छेड़छाड़ करने की कोशिश की तो महिला पुलिस ने उन्हें मौके से काबू कर लिया। महिला पुलिस थाना सेक्टर-16 तथा हेल्प डेस्क की टीम ने 5 युवकों को नेहरू कॉलेज के सामने लड़कियों पर कमेंट्स पास करते तथा 5 लडक़ों को पार्क में महिलाओं से छेड़छाड़ करते हुए काबू किया। छेड़छाड़ करने वाले युवकों के परिजनो को थाने बुलाया गया तथा उन्हें सख्त हिदायत देते हुए चेतावनी दी गई कि यदि अगली बार वह ऐसी हरकत करते पाए गए तो उन उनके खिलाफ कानून के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी जिसमें उन्हें जेल तक जाना पड़ सकता है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
error: Content is protected !!