प्रजापति कल्याण समिति द्वारा महिलाओं के लिए सिलाई प्रतियोगिता का किया आयोजन। – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

प्रजापति कल्याण समिति द्वारा महिलाओं के लिए सिलाई प्रतियोगिता का किया आयोजन।

😊 Please Share This News 😊

       फरीदाबाद, 12 सितम्बर (अरुण शर्मा)। महिलाओंं को आत्मनिर्भर बनाने का कार्य सराहनीय है क्योंकि एक महिला दो परिवारों को जोड़ती है। उक्त वाक्य विधायक नरेंद्र गुप्ता ने ग्रेटर फरीदाबाद में भारत कालोनी में प्रजापति कल्याण समिति द्वारा आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए कहे। संस्था द्वारा महिलाओं को सिलाई का निशुल्क प्रशिक्षण दिया जा रहा है तथा महिलाओं के लिए सिलाई प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली महिलाओं को विधायक नरेंद्र गुप्ता ने सम्मानित किया। इस मौके पर सिलाई मशीन भी वितरित की गई।
विधायक नरेंद्र गुप्ता ने इस मौके पर संबोधित करते हुए कहा कि प्रजापति कल्याण समिति द्वारा महिलाों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए जो प्रशिक्षण केंद्र निशुल्क महिलाओं के लिए चलाया जा रहा है, वह सराहनीय है। इस मौके पर समिति के पदाधिकारियों ने विधायक नरेंद्र गुप्ता का स्वागत किया।
इस मौके पर सिलाई प्रतियोगिता में ममता कुशवाहा ने प्रथम स्थान, रेखा तिवारी ने द्वितीय तथा शालू ठाकुर ने तृतीय स्थान प्राप्त कर किया।
इस अवसर पर विधायक नरेंद्र गुप्ता ने कहा कि प्रजापति समाज में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सपने आत्मनिर्भर भारत को साकार करने में महत्वपूर्ण सहयोग अदा किया है जिसके लिए वे संस्था को बधाई देते हैं। उन्होंने कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में परचम लहरा रही हैं तथा अनेक महिलाएं ऐसी हैं जिन्हें सहयोग दिया जाए तो वे ऊंची उड़ान भर सकती हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता डा. ओमप्रकाश ने की।
इस मौके पर प्रजापति कल्याण समिति से अध्यक्ष सुरेंद्र गोला, रामेश्वर सिंह प्रजापति, विनोद भाटी, सोनू गुप्ता समाजसेवी, नरेश नंबरदार, मुकेश अग्रवाल भाजपा जिला सचिव, श्रीचंद गौतम, शीतल जैन, राजेंद्र गोला कोषाध्यक्ष, दुलीचंद उपाध्यक्ष, सोनू ठाकुर, विनोद प्रधान, बिजेंद्र ठाकुर, बिजेंद्र कुमार प्रधान भारत कालोनी, छत्रपाल यादव, दुर्गपाल, संध्या, मालती, विनीता, मंगल सिंह, अंजू आदि मौजूद रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
error: Content is protected !!