मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में पिछले आठ सालो में बहुत से विकास कार्य हुए है और भी बहुत से विकास कार्य किये जा रहे है – विधायक सीमा त्रिखा – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में पिछले आठ सालो में बहुत से विकास कार्य हुए है और भी बहुत से विकास कार्य किये जा रहे है – विधायक सीमा त्रिखा

😊 Please Share This News 😊

      फरीदाबाद, 9 सितम्बर (अरुण शर्मा)। केंद्रीय ऊर्जा एवं भारी उद्योग राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने आज फरीदाबाद ग्रीन फील्ड कॉलोनी में 25 करोड़ की लागत से बनने वाली पीएनजी गैस पाइप डालने के काम का विधिवत तरीके से नारियल तुड़वाकर शुभारम्भ किया।
मंत्री श्री गुर्जर ने कहा कि आज यहां पीएनजी गैस पाइप लाइन डालने का काम शुरू किया जा रहा है। ग्रीन फील्ड आज एक बहुत डेवलप कॉलोनी हो गई है। 2014 से पहले फरीदाबाद की क्या स्थिति थी और आज क्या स्थिति है इसका अवलोकन आप स्वयं कर सकते हैं। जो काम फरीदाबाद में पिछले 50 सालों में नहीं हुए वही काम प्रधानमंत्री श्री मोदी और मुख्यमंत्री मनोहर के आने के बाद पिछले 8 सालों में हुए हैं। सडक़ें, बिजली, हाईवे, पार्क, स्टेडियम, यूनिवर्सिटी, महिला विश्वविद्यालय, यमुना-आगरा कैनाल पर पुल और फरीदाबाद आज एक ऐसा शहर है जहां 500 मीटर के फासले पर दो-दो हाईवे हैं। आज पूरे फरीदाबाद नहीं पूरे देश के इंफ्रास्ट्रक्चर में परिवर्तन आया है क्योंकि देश की बागडोर एक ऐसे व्यक्तिके हाथ में है जिसने संकल्प लिया है कि मेरे लिए देश पहले है बाकि सब बाद में। वही दूसरी पार्टियों के लिए पहले नंबर पर उनका परिवार है। हम देश के लिए संघर्ष करते हैं और दूसरे दल अपने परिवारों के लिए।
उन्होंने कहा कि जल्द ही 66 करोड़ की लागत से यहां पर बिजली सब स्टेशन का निर्माण कराया जाएगा इसके अलावा 5 करोड़ की लागत से यहां सितंबर माह के अंत तक आरएमसी रोड को बनाने का कार्य भी शुरू किया जाएगा। मैं और मेरी पार्टी आज जो कुछ भी है सब आप जनता के कारण से हैं और आपकी समस्याओं का समाधान कराना हमारा कर्तव्य है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनपद को कर्तव्य पद का नाम दिया है ताकि जब भी कोई वहां से जाए तो उसको यह एहसास हो कि हमको अधिकारों के साथ-साथ अपने कर्तव्यों का पालन भी करना है।
विधायक सीमा त्रिखा ने कहा कि जो काम घर के चूल्हे चोके से शुरू हो उस से ज्यादा नेक काम कोई हो नहीं सकता और आज यह पीएनजी पाइप लाइन डालने का काम इसी की शुरुआत है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में पिछले आठ सालो में बहुत से विकास कार्य हुए है और भी बहुत से विकास कार्य किये जा रहे है। बहुत जल्द आपको फरीदाबाद का बदला हुआ रूप नजर आएगा। पूरे प्रदेश में एक समान रूप से कार्य किए जा रहे हैं। इसके अलावा अलग-अलग क्षेत्र में सुधारीकरण के लिए बुनियादी रूप से कार्य किए जा रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी एक स्वरूप से पूरे प्रदेश में काम कर रही है। उन्होने कहा कि क्षेत्र की जनता ने मुझे काम करने का जो आशीर्वाद दिया, उसमें कोई कमी बाकी नहीं छोड़ी जाएगी।
इस अवसर पर अनीता शर्मा, अरविन्द गुप्ता, भरत भूषण, देव भारद्वाज, प्रवीण चौधरी, वीरेंदर भड़ाना, आकाश गुप्ता, आदित्य शर्मा, नारायण शर्मा, उमा शंकर सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्तिथ थे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
error: Content is protected !!