करोड़ो रूपये की धनराशि के विकास कार्यों करवाने पर हरियाणा में बल्लभगढ़ विधानसभा क्षेत्र रोल मॉडल बनाने जा रहा है – कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

करोड़ो रूपये की धनराशि के विकास कार्यों करवाने पर हरियाणा में बल्लभगढ़ विधानसभा क्षेत्र रोल मॉडल बनाने जा रहा है – कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा

😊 Please Share This News 😊

       फरीदाबाद, 6 सितम्बर (अरुण शर्मा)। हरियाणा के परिवहन खनन एवं कौशल विकास विभाग के कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा कि बल्लभगढ़ में गुंडई नहीं चलने दूंगा। जो लोग बल्लभगढ़ में गुंडागर्दी करेंगे उन्हें नीमका जेल में भेजने का काम करूंगा। साथ ही विकास कार्यों की भी बल्लभगढ़ में कोई कोर कसर नहीं छोडूंगा। उन्होंने कहा कि बल्लभगढ़ विधान सभा क्षेत्र का विधायक होने के नाते लोगों की सुरक्षा और चहुंमुखी विकास कार्य करवाना मेरा पहला कर्तव्य है।
कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने बल्लबगढ़ के चहुंमुखी विकास कार्यों के लिए धन की कोई कमी नहीं रहने दी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने बल्लभगढ़ विधानसभा क्षेत्र के लिए शिक्षा, चिकित्सा, बिजली, पेयजल, सडक़, आरएमसी रोड़, गन्दे पानी की निकासी के लिए सीवरेज व्यवस्था सहित मूलभूत सुविधाओं के विकास कार्यों के लिए करोड़ो रूपये की धनराशि देने का काम किया है। करोड़ो रूपये की धनराशि के विकास कार्यों करवाने पर हरियाणा में बल्लभगढ़ विधानसभा क्षेत्र रोल मॉडल बनाने जा रहा है।
कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा गत सायं स्थानीय सेक्टर-3 में 92 लाख रुपये की धनराशि की लागत से बनाए गए आरएमसी रोड के दोहरीकरण के लोकार्पण के बाद उपस्थित लोगों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने सेक्टर-3 व भगत सिंह कॉलोनी के एक करोड़ 35 लाख रुपये की धनराशि की लागत से सीवरेज सिस्टम का भी लोकार्पण किया।
इस अवसर पर भाजपा नेता टिपर चंद शर्मा, प्रकाश भाटी, राजेंद्र शर्मा, अनिल भाटी, रमेश भारद्वाज, पीएल शर्मा, आरसी शर्मा, मुकेश शर्मा, बृजलाल शर्मा, पारस जैन, योगेश शर्मा, प्रताप भाटी, लखन बेनीवाल, दिनेश शर्मा, लक्ष्मण राणा, अरविंद भट्ट, ओम प्रकाश शर्मा, वेद प्रकाश पाराशर, डॉ शिवानी, सुष्मिता, नवीन चेची, बालकिशन, ज्ञासी राम शर्मा सहित सेक्टर-3 और भगत सिंह व त्रिखा कालोनी के गणमान्य लोग मौजूद रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
error: Content is protected !!