मतदाताओं के पहचान पत्र को आधार कार्ड नंबर से जोडऩा जरूरी। – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

मतदाताओं के पहचान पत्र को आधार कार्ड नंबर से जोडऩा जरूरी।

😊 Please Share This News 😊

       फरीदाबाद, 5 सितम्बर (अरुण शर्मा)। फरीदाबाद के एसडीएम कम निर्वाचक पंजीयन अधिकारी परमजीत चहल ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी हिदायतों के अनुसार मतदाता के प्रमाणीकरण के लिए मतदाताओं के पहचान पत्र को आधार कार्ड नंबर से जोडऩा जरूरी हो गया है। भारत निर्वाचन के आयोग की हिदायतों के अनुसार यह कार्य गत 01 अगस्त से शुरू किया हुआ है। जिसमें सुपरवाइजर तथा बीएलओ द्वारा गत अगस्त माह में डोर टू डोर सर्वे भी किया गया है। एसडीएम परमजीत चहल इस कार्य की आज समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने समीक्षा बैठक में उपस्थित अधिकारियों को दिशा निर्देश देते हुए कहा कि सभी अधिकारी तथा सुपरवाइजर भारत ने भारत निर्वाचन आयोग की द्वारा जारी की गई हिदायतों की पालना सुनिश्चित करें। एसडीएम परमजीत चहल ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि विभिन्न विभागों के अधिकारी आपस में तालमेल करके मतदाताओं के प्रमाणीकरण के लिए उनके पहचान पत्र को आधार कार्ड से लिंक करना सुनिश्चित करें। विभिन्न विभागों के अधिकारी आपस में बेहतर तालमेल करके इस कार्य को क्रियान्वित करें। उन्होंने अधिकारी को कहा भी किसी भी प्रकार की लापरवाही ना बरते तथा सभी अधिकारी निवर्तमान पार्षदों, आरडब्लूए सोसायटियो, सिविल सोसायटियो, सेक्टर वासियों, एनजीओ प्रतिनिधियों और कॉलोनी वासियों से मिलकर सभी मतदाताओं के प्रमाणीकरण के लिए मतदाताओं के पहचान पत्र के साथ उनका आधार नंबर जोडऩा सुनिश्चित करें। उन्होंने निर्देश देते हुए कहा कि इस बारे अधिक से अधिक लोगों को जागरूक भी करें। एसडीएम परमजीत चलने आमजन से अपील करते हुए कहा कि वे भी अपने मतदाता को अपने आधार कार्ड से जुड़वाने के लिए प्रशासन का सहयोग करें।
बैठक में जिला शिक्षा अधिकारी मुनेष चौधरी, तहसीलदार श्रीमती नेहा साहरन, सीडीपीओ श्रीमती अनीता तथा नायब तहसीलदार जयप्रकाश मौजूद रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
error: Content is protected !!