कम्पनी के मालिक पर जान लेने की नियत से अवैध हथियार से गोली चलाने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार। – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

कम्पनी के मालिक पर जान लेने की नियत से अवैध हथियार से गोली चलाने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार।

😊 Please Share This News 😊

       फरीदाबाद, 30 अगस्त (अरुण शर्मा)। पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि क्राइम ब्रांच सेक्टर-48 प्रभारी की टीम ने पाली में स्थित भांखरी इण्डस्टीयल कम्पनी के मालिक पर जान लेने की नियत से अवैध हथियार से गोली चलाने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है।आरोपी
नितिन दिल्ली ओम विहार का रहने वाला है। आरोपी पिछले 6 साल से भांखरी इण्डस्टीयल कम्पनी में काम करता है। आरोपी कम्पनी में ही रहता था। आरोपी गांजे का नशा करता है। आरोपी को नशा करते हुए कम्पनी के मालिक ने देख लिया जिसके मना करने पर भी नही माना तो कम्पनी मालिक ने आरोपी को धमका दिया। आरोपी ने कम्पनी मालिक से खर्चे के लिए 5 हजार रूपए मांगे जिसने देने से मना कर दिया। आरोपी ने अपने साथी को मालिक को धमकाने के लिए बुलाया। दोनों आरोपियों ने मिलकर 13 जुलाई को कम्पनी मालिक पर जान लेने की नियत से गोली चला दी और मौके से फरार हो गए। कम्पनी मालिक की शिकायत पर दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना डबुआ में मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरु कर दी। क्राइम ब्रांच टीम ने कम्पनी में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चैक करके आरोपी नितिन को अपने सूत्रों से प्राप्त सूचना से वैली पार्क सूरजकुण्ड एरिया से गिरफ्तर किया है। आरोपी को पूछताछ के लिए अदालत में पेश कर 5 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया था। आरोपी ने आपने साथी का नाम बताया जिसकी तलाश जारी है जिसे जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। आरोपी को पूछताछ के बाद अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
error: Content is protected !!