11 साल से फरार चल रहे आरोपी पीओ को किया गिरफ्तार। – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

11 साल से फरार चल रहे आरोपी पीओ को किया गिरफ्तार।

😊 Please Share This News 😊

      फरीदाबाद, 21 अगस्त (अरुण शर्मा)।पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि क्राइम ब्रांच सेक्टर-17 प्रभारी अशोक कुमार की टीम ने 11 साल से फरार चल रहे आरोपी पीओ को गिरफ्तार किया है।आरोपी का नाम राकेश है जो मथुरा का रहने वाला है और फरीदाबाद के रामनगर कॉलोनी में रह रहा था। क्राइम ब्रांच की टीम ने गुप्त सूत्रों की सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ वर्ष 2003 में पुलिस थाना मुजेसर में चोरी की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था जिसमें आरोपी जमानत पर चल रहा था और अदालत में उसकी तारीख लग रही थी। आरोपी ने अदालत ने तारीख पर जाना बंद कर दिया जिसके पश्चात वर्ष 2011 में आरोपी को पीओ घोषित किया गया। पुलिस गिरफ्त से बचने के लिए आरोपी जगह बदल कर रहने वाला लगा। क्राइम ब्रांच की टीम ने आरोपी को गिरफ्तार करके अदालत में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
error: Content is protected !!