वाहन चोरी करने वाले आरोपी युवक को किया गिरफ्तार। – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

वाहन चोरी करने वाले आरोपी युवक को किया गिरफ्तार।

😊 Please Share This News 😊

         फरीदाबाद, 1 अगस्त (अरुण शर्मा)।पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि क्राइम ब्रांच की टीम ने वाहन चोरी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है।आरोपी सलीम उत्तर प्रदेश के हापुड़ का तथा वर्तमान में बल्लबगढ़ के शाहुपुरा में रहता है। क्राइम ब्रांच ऊंचा गांव टीम ने आरोपी को अपने सूत्रों से प्राप्त सूचना से बल्लबगढ़ के गांव से शाहुपुरा से चोरी की मोटरसाइकिल सहित थाना आदर्श नगर के मुकदमे में गिरफ्तार किया है। आरोपी से पूछताछ में सामने आया की आरोपी ने एक चोरी की वारदात थाना सेक्टर-8 और थाना एसजीएम नगर में अंजाम दिया है। जिसमें आरोपी से थाना सेक्टर-8 में 12000 रूपए व थाना एसजीएम नगर में 2 जनरेटर बैटरी बरामद हुई है।
आरोपी से पूछताछ में सामने आया कि आरोपी पिछले 8 साल से कबाडी का काम करता है। आरोपी पर पहले भी 17 चोरी के मुकदमें फरीदाबाद में दर्ज है। पूछताछ के बाद आरोपी को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
error: Content is protected !!