माता अमृतानंदमयी देवी शुक्रवार को ग्रेटर फरीदाबाद पहुंचीं। – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

माता अमृतानंदमयी देवी शुक्रवार को ग्रेटर फरीदाबाद पहुंचीं।

😊 Please Share This News 😊

फरीदाबाद, 30 जुलाई (अरुण शर्मा) माता अमृतानंदमयी देवी शुक्रवार को ग्रेटर फरीदाबाद पहुंचीं।
जहां उनका स्वागत किया गया। इस अवसर पर तिगांव के विधायक राजेश नागर विशेष रूप से उपस्थित थे। विधायक ने अध्यात्मिक गुरु मां का स्वागत किया।
दरअसल, माता अमृतानंदमयी देवी के मार्गदर्शन में माता अमृतानंदमयी मठ ग्रेटर फरीदाबाद में 2400 बेड का अस्पताल बना रही है. जिसका उद्घाटन 24 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। माता अमृतानंदमयी देवी अपनी कोर टीम के साथ इस उद्घाटन से पहले सारी तैयारियां पूरी करने यहां पहुंच गई हैं। जहां स्थानीय विधायक राजेश नागर ने उनकी अगवानी की। नागर ने बताया कि माताजी ने उन्हें गले लगाया और सुभाशिरवाद भी दिया।
शुक्रवार को श्रद्धालुओं के बीच पहुंचीं मां अमृतानंदमयी ने कहा कि मनुष्य के जीवन में काम, ज्ञान और भक्ति सभी महत्वपूर्ण हैं. सभी धर्मों की पूजा और प्रार्थना मन को शुद्ध करने में मदद करती है। हर किसी का नजरिया अलग होता है, लेकिन लक्ष्य एक ही होता है। उन्होंने भक्तों से नि:स्वार्थ सेवा की भावना विकसित करने का आह्वान किया। मठ की ओर से अस्पताल का काम देख रहे स्वामी निजामृतानंद पुरी ने मां अमृतानंदमयी को तैयारियों की जानकारी दी।
नागर ने कहा कि संस्थान की ओर से ग्रेटर फरीदाबाद क्षेत्र में इतने बड़े अस्पताल का निर्माण होना पूरे जिले व हरियाणा प्रदेश के लिए गौरव की बात है। इसका लाभ दिल्ली-एनसीआर के लोगों को विशेष रूप से मिलेगा।
नागर ने बताया कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल के आशीर्वाद से तिगांव क्षेत्र में शिक्षा, स्वास्थ्य और विकास के लिए अन्य कदम उठाए जा रहे हैं. वहीं अमृता अस्पताल बनने से इसे और गति मिलेगी। मठ की ओर से अस्पताल का काम देख रहे स्वामी निजामृतानंद पुरी ने माताजी से विधायक राजेश नागर के सहयोग और व्यक्तित्व की सराहना की।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
error: Content is protected !!