गिरफ्तार आरोपी युवक से एक बटनदार चाकू बरामद ! – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

गिरफ्तार आरोपी युवक से एक बटनदार चाकू बरामद !

😊 Please Share This News 😊

       फरीदाबाद, 10 जुलाई (अरुण शर्मा)। क्राइम ब्रांच टीम ने आरोपी को अपने सूत्रों से प्राप्त सूचना के आधार पर बाटा पुल के पास से काबू किया है।
पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि क्राइम ब्रांच सेक्टर-48 प्रभारी सब इंस्पेक्टर राकेश सिंह की टीम ने अवैध हथियार रखने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है।आरोपी सन्नी मूल रुप से उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के गांव राजपुर का तथा हाल में फरीदाबाद के एसी नगर में किराए पर रहता है। आरोपी से तलाश के दौरान एक बटनदार चाकू बरामद हुआ है। आरोपी के खिलाफ थाना कोतवाली में अवैध हथियार रखने की धाराओं मामला दर्ज कर लिया गया है।
आरोपी से पूछताछ में सामने आया की आरोपी नशे का आदि है जो कि अपने नशे की पूर्ति के लिए चोरी की वारदात को अंजाम देता है। आरोपी बटनदार चाकू को चोरी की वारदातों को अंजाम देते समय लोगों को डराने के लिये आगरा रेलवे स्टेशन किसी अनजान व्यक्ति से 400 में खरीद कर लाया था। आरोपी को पूछताछ के बाद अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
error: Content is protected !!