ग्राम गढ़खेड़ा में खिलाड़ियों की खेल नर्सरी का उद्घाटन किया गया। – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

ग्राम गढ़खेड़ा में खिलाड़ियों की खेल नर्सरी का उद्घाटन किया गया।

😊 Please Share This News 😊

फरीदाबाद, 10 जुलाई (अरुण शर्मा) रविवार को ग्राम गढ़खेड़ा में खेल विभाग द्वारा आवंटित खिलाड़ियों की खेल नर्सरी का उद्घाटन किया गया. इस अवसर पर ग्रामीणों ने अपने-अपने घरों से लाई गई सामग्री व घी का संग्रह कर हवन किया। आयोजन से पहले खिलाड़ियों ने दो किलोमीटर लंबी मैराथन में हिस्सा लिया।

इस अवसर पर अतिथि के रूप में पहुंचे पृथला विधायक के प्रतिनिधि धीरकपाल रावत ने कहा कि युवाओं को जितना हो सके मानसिक और शारीरिक रूप से विकसित होना चाहिए. युवाओं को नशे जैसी बुरी बीमारियों से दूर रहना चाहिए और देश की प्रगति में अपना बहुमूल्य योगदान देना चाहिए। खेल विभाग के उप निदेशक गिरिराज सिंह ने कहा कि हरियाणा सरकार खेलों को बढ़ावा देने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है और उसी का नतीजा है कि हरियाणा के खिलाड़ी लगातार पदक जीतकर हरियाणा और भारत का नाम रौशन कर रहे हैं.जबकि अन्य अतिथि, रोबोट कंपोनेंट्स प्राइवेट लिमिटेड के एमडी, विवेक गुप्ता ने नर्सरी और खिलाड़ियों को हर संभव मदद का आश्वासन दिया। कोच योगेंद्र बिसला ने बताया कि खेल नर्सरी को लेकर गांव में खासा उत्साह है. ग्रामीण खुद नर्सरी के लिए 400 मीटर ट्रैक बनाने में लगे हैं। नर्सरी के लिए ग्राम सभा द्वारा छह एकड़ जमीन उपलब्ध करायी गयी है. जिसके बाद ग्रामीणों और खिलाड़ियों ने मिलकर 400 मीटर ट्रैक के लिए मैदान तैयार कर समतल किया है।

कार्यक्रम में विशेष तौर जिला बाल कल्याण अधिकारी कमलेश शास्त्री, प्रताप सांगवान, पूर्व सरपंच हरिराम, दयालपुर के निवर्तमान अमरनाथ बीसला, अटाली सरपंच प्रहलाद सिंह, विवेक सैनी, सुरेंद्र सांगवान, जीतपाल, रूपचंद सांगवान, कमल शास्त्री, नेत्रपाल,  ओमपाल शास्त्री, सतपाल यादव, रामपाल लोर, मोनू, इंद्रराज वशिष्ठ, प्रेमचंद, रतिराम मास्टर, जनक कालीरमण, उदयपाल प्रजापति, बाबूराम कश्यप, सतपाल, नवल सिंह, अमर सिंह, रविंद्र और योगेश सिंह सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
error: Content is protected !!