पूर्व उद्योग मंत्री विपुल गोयल ने मां गंगा में स्नान के लिए यात्रियों से भरी बस को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना ! – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

पूर्व उद्योग मंत्री विपुल गोयल ने मां गंगा में स्नान के लिए यात्रियों से भरी बस को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना !

😊 Please Share This News 😊

फरीदाबाद, 10 जुलाई (अरुण शर्मा)।पूर्व उद्योग मंत्री विपुल गोयल ने हरिद्वार तीर्थ यात्रा में मां गंगा स्नान के लिए भारत कॉलोनी वासियों के लिए अपने सेक्टर-16 कार्यालय से यात्रियों से भरी बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया.विपुल गोयल पिछले 7-8 वर्षों से लगातार ही लोगों की सेवा करते आ रहे है ओर अब तक श्री गोयल हजारों लोगों को बसों ओर रेल के माध्यम से तीर्थ यात्रियों को नि:शुल्क वैष्णो देवी, शिरडी व अन्य तीर्थ स्थलों पर भेज चुके हैं।इस मौके पर पूर्व मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि तीर्थ स्थलों पर लोगों को भेजने का सिलसिला जारी रहेगा पूर्व मंत्री ने कहा कि उनका प्रयास है कि अंतिम छोर पर खड़ा व्यक्ति भी तीर्थ स्थान पर होकर आए। लोगों को तीर्थ स्थानों पर बस से भेजने की सेवा भविष्य में भी जारी रहेगी।विपुल गोयल ने बताया कि जाने वाले तीर्थ यात्रियों को रहने व खाने-पीने का पूरा प्रबन्ध उनकी तरफ  से ही रहता है ओर जो भी व्यक्ति तीर्थ स्थानों पर जाना चाहता है वो उनके  कार्यालय मे निशुल्क रजिस्ट्रेशन करवा सकता है।

इस माके पर पूर्व मंत्री ने लोगों को भेजते हुए उनकी मंगल यात्रा की कामना की ओर लोगों से क्षेत्र की प्रगति ओर खुशहाली की कामना मां-गंगा से करने के लिए कहा।
इस मौके पर पं मुकेश शास्त्री, मनीष राघव, विजय पाराशर, सुभाष भगत, सीमा भारद्वाज आदि अनेक गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
error: Content is protected !!