अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों को लेकर किया गया योग प्रशिक्षण का आयोजन ! – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों को लेकर किया गया योग प्रशिक्षण का आयोजन !

😊 Please Share This News 😊

फरीदाबाद

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को लेकर सरकार के निर्देशानुसार उपायुक्त जितेंद्र यादव के मार्गदर्शन में उपमंडल स्तर पर योग प्रशिक्षण का आयोजन योग विशेषज्ञ द्वारा किया गया। बल्लभगढ़ ब्लॉक स्तर का कार्यक्रम एसडीएम बल्लभगढ़ त्रिलोक चंद के नेतृत्व में व तिगांव ब्लॉक का कार्यक्रम एसडीएम बडख़ल पंकज सेतिया के नेतृत्व में जिला आयुष अधिकारी फरीदाबाद, डॉ अजीत सिंह के सहयोग एवं उपस्थिति में संपन्न हुआ।
एसडीएम बल्लभगढ़ त्रिलोक चंद ने कहा कि सरकार द्वारा जारी हिदायतों के अनुसार आजादी के अमृत महोत्सव की शृंखला में 21 जून को मनाए जाने वाले अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों को लेकर के बल्लभगढ़ उपमंडल स्तर पर तमाम इंतजाम कर योगाभ्यास किया गया है।
उन्होंने बताया कि आगामी 20 जून को सुबह बल्लभगढ़ अंबेडकर चौक से लेकर सेक्टर-2 अटल पार्क तक मैराथन दौड़ का भी आयोजन किया जाएगा। उसके बाद 21 जून को योग दिवस मनाया जाएगा।
जिला आयुष अधिकारी ने बताया कि आगामी 13 जून से 15 जून तक स्पोट्र्स कंपलेक्स सेक्टर-12 फुटबॉल ग्राउंड में सांसद व विधायक सहित सभी अधिकारी कर्मचारी, पुलिस विभाग के लिए विशेष योग प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जाएगा जिसकी समस्त तैयारी पूर्ण कर ली गई है।
योगाभ्यास में अजय गाबा, नायाब तहसीलदार, डॉक्टर दीपिका लोगानी, प्रधानाचार्य तिगांव, राम आर्य, सत्यनारायण, एनसीसी, शिक्षक व छात्राओं ने भाग लिया।

व्यूरो चीफ-अरुण शर्मा ।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
error: Content is protected !!