नोएडा- गाय का किया रेस्क्यू, निकाला नाले से बाहर । – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

नोएडा- गाय का किया रेस्क्यू, निकाला नाले से बाहर ।

😊 Please Share This News 😊

 

नोएडा के सेक्टर 62 के पास एक गाय घनी झाड़ियो से निकलते हुए पास के गहरे नाले में जा गिरी। बहुत कोशिश करने के बावजूद भी वह नाले से बाहर नही निकल सकी। उसकी हालत काफी ज्यादा खराब होने लगी। गाय की दयनीय पुकार सुनकर कुछ राहगीरों ने गाय को निकालने का प्रयास भी किया,पर वो असफल रहे। तभी वहा से गुजर रही एंटी करप्शन इंटरनेशनल काउसिल की जिला निदेशक रिहाना अलवी ने उसकी हालत को देख तत्काल नोएडा नगर निगम में फोन करके नगर निगम के कर्मचारियों को उसकी सूचना दी और जल्द उसे बाहर निकालने को कहा। प्रशासन ने बड़ी सफलता से गाय को बाहर निकाला गया। रिहाना अल्वी ने अपनी टीम की तरफ से निगम कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया। रिहाना अल्वी ने बताया कि वो अकेले यह कार्य करने में असमर्थ थी। सभी का सहयोग मिला तभी इस कार्य को अंजाम दिया। उन्होंने गाय को बाहर निकालने बाले नगर निगम के सभी कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया।

व्यूरो चीफ संतोष दुवे की रिपोर्ट ।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
error: Content is protected !!