पत्रकार के साथ अभद्र व्यवहार, किया हमले का प्रयास ! – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

पत्रकार के साथ अभद्र व्यवहार, किया हमले का प्रयास !

😊 Please Share This News 😊

जुनावई (संभल)

मामला जनपद संभल के जुनावई थाने का है जहां नजदीकी गांव के रहने बाले अंकुर और उसकी भाभी बबराला से कुछ खरीदारी करके बापस लौट रहे थे। जब वे जुनावई पहुंचे, और बाइक को साइड में लगाया तभी एरोला नवाजी के रहने बाले युवक सुरेंद्र ने अपनी बाइक से अंकुर की बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। उस वक़्त सुरेंद्र शराब के नशे में भी था। जब अंकुर ने उससे ये कहा कि बाइक सही से चलाया करो तो इस पर शराबी सुरेंद्र भड़क गया और अंकुर से गाली-गलौच करने लगा। जब इस घटना की जानकारी रिपब्लिक हिन्दुस्तान न्यूज़ के व्यूरो हेड लोकेश भारद्वाज को हुई तो वे घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जानकारी लेने लगे। इस पर नशे में धुत सुरेंद्र पत्रकार पर भी भड़क गया और उनसे भी गाली-गलौच करते हुए हाथापाई करने की कोशिश करने लगा,जैसा कि इस वीडियो में नजर आ रहा है जिसे वहां खड़े किसी व्यक्ति ने अपने कैमरे में कैद कर लिया। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि किस तरह ये शराबी युवक पत्रकार पर हाथापाई करने की कोशिश कर रहा है और वहीं खड़ा एक अन्य युवक इसको हाथापाई करने से रोक रहा है।
ऐसे शराब के नशे में बाइक से घूमने बाले लोग न सिर्फ सड़क दुर्घटनाओं का कारण बनते हैं बल्कि समाज मे अशांति भी फैलाते हैं। लोकेश भारद्वाज ने आरोपी सुरेंद्र के खिलाफ जुनावई थाने में तहरीर दे दी है। पुलिस को शराब पीकर वाहन चलाने बाले और पत्रकारों के साथ ऐसी हरकत करने बालों पर शख्त से सख्त कार्यवाही करनी चाहिए।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
error: Content is protected !!