राजा चरत सिंह इंटर कॉलेज में हुआ वार्षिकोत्सव !
|
😊 Please Share This News 😊
|

नजीबाबाद
कस्बा साहनपुर स्थित राजा चरत सिंह इंटर कॉलेज में सोमवार को वार्षिकोत्सव का आयोजन हुआ जिसमें छात्र छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम की प्रस्तुति के माध्यम से छात्र छात्राओं ने देश की विविध झांकियों को प्रस्तुत किया।विद्यार्थियों ने नशामुक्त भारत, मोबाइल की लत से बचाव, राष्ट्र भक्ति, पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।कार्यक्रम में मतदाता सूची में नाम शामिल करने के लिए भी प्रेरित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत पूर्व मंत्री व पूर्व सांसद राजा भारतेन्द्र सिंह ने संस्था के अध्यक्ष प्रधुमन जीत सिंह के साथ दीप प्रज्ज्वलन करके की।कार्यक्रम की अध्यक्षता रोशन सिंह ने व संचालन अरुण दीक्षित ने किया। कार्यक्रम के समापन पर मेधावी और खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर पूर्व नौसैनिक रविन्द्र काकरान,करणसिंह,एडवोकेट ओम पाल सिंह, अजीम अहमद,महेन्द्र पाल सिंह, सुरेन्द्र कुमार, वरुण कौशिक, सुखविंदर सिंह दिलशाद, श्याम सिंह आदि मौजूद रहे। प्रधानाचार्य प्रदीप कुमार ने अंत सभी का आभार व्यक्त किया।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

