संभल तीर्थ परिक्रमा बनेगी प्रदेश और देश की शान और पहचान – डॉ. अरविंद गुप्ता
|
😊 Please Share This News 😊
|

(दीपोत्सव मनाकर परिक्रमा पथ को किया जागृत)
संभल
इतिहास संकलन समिति एवं हिंदू जागृति मंच के संयुक्त तत्वावधान में संभल तीर्थ परिक्रमा पथ को जागृत करते हुए धूमधाम से दीपोत्सव पर्व मनाया गया। ग्राम भवानीपुर में परिक्रमा पथ पर दीपोत्सव पर्व मनाते हुए हिंदू जागृति मंच की प्रदेश प्रभारी आशा गुप्ता एवं जिलाध्यक्ष मीनू रस्तोगी के साथ शोभा गर्ग, राकेश कुमार शर्मा, सुबोध कुमार गुप्ता, संतोष कुमार गुप्ता, वैभव गुप्ता, दुर्वेश सैनी, अतुल कुमार शर्मा, नवीन कुमार शर्मा, अरविंद शंकर शुक्ला, उमंग अग्रवाल आदि ने रंग-बिरंगी रंगोली बनाकर स्वास्तिक, ओम, फूल, श्री और लक्ष्मी यंत्र बनाकर 151 दीप जलाए।
इस अवसर पर इतिहास संकलन समिति के जिला संरक्षक डॉ. अरविंद कुमार गुप्ता ने कहा कि हिंदू जागृति मंच द्वारा परिक्रमा के रूप में बोया गया बीज आज क्षेत्र की जनता के परिश्रम, सहयोग, उत्साह और समर्पण के कारण वटवृक्ष बन गया है। शीघ्र ही संभल तीर्थ परिक्रमा प्रदेश और देश की शान एवं पहचान बनेगी।
हिंदू जागृति मंच के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि संभल तीर्थ परिक्रमा पर रंगोली बनाना, दीप जलाना, मंत्रोच्चारण के साथ पूजन, पुष्प वर्षा और आतिशबाजी के साथ दीपोत्सव मनाने का अर्थ है कि हम भगवान श्री कल्कि विष्णु से प्रार्थना करते हैं कि संभल तीर्थ परिक्रमा दिव्य, भव्य, रमणीक और संभल का यशगान करने वाली बने। देश और विश्व स्तर पर इस परिक्रमा पथ की कीर्ति पताका फहरे।
उन्होंने इतिहास संकलन समिति, हिंदू जागृति मंच एवं समस्त ग्रामवासियों से आह्वान किया कि धन त्रयोदशी से लेकर भाई दूज तक परिक्रमा पथ पर जगह-जगह दीपोत्सव मनाया जाएगा, जिसमें अधिक से अधिक भक्तों के जुड़ने की अपेक्षा है। कार्यक्रम में ग्राम प्रधान विनय चौधरी, किशनवीर चौधरी,ओमवीर सिंह , देवेंद्र तेवतिया, अमित शर्मा, सोनू शर्मा आदि ने अपने विचार व्यक्त किए। शिव मंदिर भवानीपुर के महंत स्वामी रामचंद्र गिरी ने सभी को आशीर्वाद दिया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता इतिहास संकलन समिति के जिला महामंत्री सुबोध कुमार गुप्ता ने की तथा संचालन हिंदू जागृति मंच के उपाध्यक्ष राकेश कुमार शर्मा तथा युवा मंच के प्रदेश अध्यक्ष वैभव गुप्ता ने किया।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

