एक मंच, अनेक विचारधाराएं… सिटी प्रेस क्लब के दीपावली मिलन में दिखी भाईचारे और एकता की अनूठी मिसाल ! – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

एक मंच, अनेक विचारधाराएं… सिटी प्रेस क्लब के दीपावली मिलन में दिखी भाईचारे और एकता की अनूठी मिसाल !

😊 Please Share This News 😊

-भाजपा-कांग्रेस के जिलाध्यक्षों समेत राजनीतिक, सामाजिक और औद्योगिक जगत की दिग्गज हस्तियां एक छत के नीचे जुटीं
-पुलिस आयुक्त सत्येंद्र कुमार गुप्ता बोले- परिवार के साथ सुरक्षित दीपावली मनाएं
– राज्य मंत्री राजेश नागर ने पत्रकारों को दी शुभकामनाएं

फरीदाबाद

राजनीतिक विचारधाराएं अलग-अलग हो सकती हैं, लेकिन सामाजिक सौहार्द और आपसी भाईचारे के मंच पर सभी एक हैं। इसकी शानदार मिसाल सिटी प्रेस क्लब (पंजी.) के दीपावली मिलन समारोह में देखने को मिली। सेक्टर-10 स्थित समर ग्रेंड बैंक्वेट में आयोजित इस भव्य समारोह में भाजपा और कांग्रेस के जिलाध्यक्षों सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं, उद्योगपतियों, शिक्षाविदों, चिकित्सकों, अधिवक्ताओं, पुलिस अधिकारियों, पत्रकारों और छायाकारों ने एक ही मंच पर शिरकत की। खास बात यह रही कि राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता से ऊपर उठकर भाजपा और कांग्रेस के नेताओं ने एक-दूसरे को दीपावली की शुभकामनाएं दीं और सम्मानपूर्वक मुलाकात की। समारोह ने सामाजिक एकता और सद्भाव का संदेश दिया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से पहुंचे पुलिस आयुक्त सत्येंद्र कुमार गुप्ता ने शहरवासियों से अपील की कि सभी लोग अपने परिवार के साथ सुरक्षित दीपावली मनाएं। उन्होंने कहा कि दीपावली खुशियों और प्रकाश का पर्व है। यह पावन त्योहार सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली लेकर आए। खाद्य एवं आपूर्ति राज्य मंत्री राजेश नागर ने पत्रकारों सहित प्रदेशवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पत्रकार समाज को बेहतर दिशा देने और जनहित के मुद्दों को सामने लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
समारोह का शुभारंभ सूफी और गजल गायन से हुआ। मंत्रोच्चारण के बीच अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित किए। सिटी प्रेस क्लब के प्रधान बिजेंद्र बंसल, कार्यकारी प्रधान नवीन धमीजा, महासचिव राजेश शर्मा, कोषाध्यक्ष मनोज मंडल सहित क्लब के पदाधिकारियों ने अतिथियों का अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत किया और उन्हें सम्मानित किया।
इस अवसर पर भाजपा विधायक धनेश अदलखा, हरियाणा मानवाधिकार आयोग के सदस्य एडवोकेट दीप भाटिया, भाजपा प्रदेश महामंत्री गोपाल शर्मा, कांग्रेस नेता विजय प्रताप सिंह, रोहित नागर, टिपर चंद शर्मा, दीक्षा त्रिखा, कविंद्र फागना, भाजपा जिलाध्यक्ष पंकज पूजन रामपाल, महानगर जिलाध्यक्ष सोहनपाल छोकर, कांग्रेस जिलाध्यक्ष बलजीत कौशिक, कांग्रेस नेता सुमित गौड़, आम आदमी पार्टी के नेता राकेश भड़ाना और भाजपा नेता धर्मवीर भड़ाना प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
पूर्व मेयर सुमन बाला, डिप्टी मेयर मनमोहन गर्ग, मार्केट कमेटी मोहना के चेयरमैन संदीप टोंगर, फरीदाबाद मार्केट कमेटी के चेयरमैन सुभाष आहूजा, युवा उद्यमी जतिन हंस आहूजा, नवदीप चावला, शम्मी कपूर, राज भाटिया, अजय जुनेजा, राजीव चावला, मनमोहन गुप्ता, शंकर खंडेलवाल, अनिल चांदीवाला, वेद बंसल, ईश्वर दयाल गोयल, नवीन सूद, रोहित रूंगटा, वीरभान शर्मा, श्याम सुंदर कपूर, अनिल चौधरी, विजय जिंदल, एनके गुप्ता, आरपीएस ग्रुप के चेयरमैन शांति प्रकाश गुप्ता, बीएमआर ग्रुप के चेयरमैन विनोद मित्तल, तरंग ग्रुप के प्रबंध निदेशक शुभम अग्रवाल और मनसा ग्रुप के चेयरमैन नरेश मलिक भी समारोह में शामिल हुए।
इसके अलावा धर्मपाल नरवत, कमल जख्मी, गोल्डी अरोड़ा, पारस राय, आकाश गुप्ता, उमाशंकर गर्ग, अवनीश भसीन, शिक्षाविद सीबी रावल, नवीन चौधरी, मनोरमा अरोड़ा, दीपिका शर्मा, सुरेश चंद्र, एचएस मलिक, डॉ. सतीश फोगाट, दीपक यादव, सत्यवीर डागर, राकेश बंसल, डॉ. राजकुमार अग्रवाल, राजेश अग्रवाल, रमणीक प्रभाकर, पार्षद मुकेश डागर, मनोज नासवा, जितेंद्र ढुल, योगी तेजपाल भाटी, एसके सचदेवा, शोभित अरोड़ा, हरीश मित्तल, हरीश गौरा, वासुदेव अरोड़ा, अवतार मित्तल, दीपक चौधरी, अनिल शर्मा, बिजेंद्र नेहरा, एमसी मित्तल, डॉ. आरएन सिंह, विनोद गुप्ता, राजन मुथरेजा, तपन रावत, मुकेश वशिष्ठ, रणजोत सिंह सन्नी, एनके कटारा, ओपी गोयल, रमन शर्मा, रमेश बंसल, जगन डागर, गिरीश भारद्वाज, सचिन ठाकुर, साहिल अरोड़ा, कर्ण सिंगला और करण गोयल उपस्थित रहे।
आईएमए हरियाणा की पूर्व अध्यक्ष डॉ. पुनीता हसीजा, आईएमए फरीदाबाद के पूर्व प्रधान डॉ. सुरेश अरोड़ा, पंजाबी सभा के प्रधान गोल्डी सलूजा, अग्रवाल सभा सेक्टर-8 के प्रधान सुनीत गर्ग, सेक्टर-28-31 के प्रधान कपिल गर्ग, बल्लभगढ़ के प्रधान राहुल गोयल और चावला कॉलोनी अग्रवाल सभा के प्रधान एडवोकेट जितेंद्र सिंगला सहित शहर के अनेक गणमान्य लोगों ने भी दीपावली की शुभकामनाएं दीं।
समारोह ने यह संदेश दिया कि पत्रकारिता का मंच केवल समाचारों तक सीमित नहीं, बल्कि समाज के विभिन्न वर्गों को जोड़ने और आपसी सम्मान की परंपरा को मजबूत करने का भी सशक्त माध्यम है।

सोमेश शर्मा (राज्य ब्यूरो चीफ) हरियाणा

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  
error: Content is protected !!