एसआईआर की प्रगति को लेकर मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने की समीक्षा, लंबित मामलों के शीघ्र निपटान के निर्देश! – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

एसआईआर की प्रगति को लेकर मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने की समीक्षा, लंबित मामलों के शीघ्र निपटान के निर्देश!

😊 Please Share This News 😊

–फरीदाबाद की छह विधानसभा क्षेत्रों में 6.83 लाख नोटिस जारी, 98.19 प्रतिशत हियरिंग प्रक्रिया पूरी

फरीदाबाद, 23 अक्टूबर

     हरियाणा के मुख्य निर्वाचन आयुक्त ए. श्रीनिवास ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को लंबित मामलों का प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र निपटान करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि नोटिस, हियरिंग तथा फॉर्म संख्या 6, 7 और 8 से संबंधित लंबित कार्यों में तेजी लाई जाए, ताकि निर्धारित समयसीमा में पूरी प्रक्रिया संपन्न की जा सके।

     इस संबंध में वीरवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला प्रशासन की ओर से नगराधीश अंकित कुमार, एसडीएम बडख़ल त्रिलोक चंद, एसडीएम बल्लभगढ़ मयंक भारद्वाज सहित एसआईआर प्रक्रिया से जुड़े संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

–डीईओ, ईआरओ और एईआरओ स्तर पर लंबित मामलों का शीघ्र निपटान करने के निर्देश

     समीक्षा बैठक के दौरान मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों में एसआईआर के तहत लंबित नोटिसों और हियरिंग के मामलों को तेजी से निपटाने के निर्देश दिए। उन्होंने जिला निर्वाचन अधिकारी (डीईओ), निर्वाचक पंजीकरण अधिकारी (ईआरओ) तथा सहायक निर्वाचक पंजीकरण अधिकारी (एईआरओ) स्तर पर लंबित मामलों की समीक्षा कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने पर जोर दिया। इसके साथ ही फॉर्म संख्या 6, 7 और 8 से संबंधित कार्यों को भी समयबद्ध तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए गए।

–छह विधानसभा क्षेत्रों में नोटिस जारी करने का कार्य पूरा

      बैठक में अवगत कराया गया कि फरीदाबाद जिले की छह विधानसभा क्षेत्रों पृथला, फरीदाबाद एनआईटी, बडख़ल, बल्लभगढ़, फरीदाबाद और तिगांव में एसआईआर के तहत नोटिस जारी करने का कार्य पूरा किया जा चुका है। जिले में अब तक कुल 6,83,634 नोटिस जारी किए गए हैं, जिनमें से 6,71,287 मामलों में हियरिंग पूरी हो चुकी है। यह कुल जारी नोटिस का 98.19 प्रतिशत है। शेष मामलों में लगभग 9,500 हियरिंग लैप्स तथा 2,935 री-शेड्यूल से संबंधित मामले लंबित हैं। इन मामलों का शीघ्र निपटान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि एसआईआर की प्रक्रिया को निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा किया जा सकेl

पात्र मतदाता का नाम सूची से न कटे, 28 अक्टूबर तक कार्य पूरा करने के निर्देश

     नगराधीश अंकित कुमार ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों में लंबित मामलों का प्राथमिकता के आधार पर सत्यापन करवाएं और प्रत्येक मामले में नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस पूरी प्रक्रिया के दौरान किसी भी पात्र मतदाता का नाम मतदाता सूची से नहीं कटना चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि एसआईआर से संबंधित सभी लंबित कार्यों को 28 अक्टूबर तक हर हाल में पूरा करना सुनिश्चित करें, ताकि मतदाता सूची के पुनरीक्षण की प्रक्रिया समयबद्ध, पारदर्शी और प्रभावी ढंग से संपन्न हो सके।

सोमेश शर्मा (राज्य ब्यूरो चीफ) हरियाणा।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
error: Content is protected !!