राजा चरत सिंह इंटर कॉलेज में हुआ भारत माता वंदन कार्यक्रम ! – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

राजा चरत सिंह इंटर कॉलेज में हुआ भारत माता वंदन कार्यक्रम !

😊 Please Share This News 😊

···भारतवर्ष है दुनिया का ड्रॉइंग रूम : पौरुष कुमा

नजीबाबाद

      कस्बा साहनपुर स्थित राजा चरत सिंह इंटर कॉलेज में मंगलवार को स्वयं सेवकों द्वारा भारत माता वंदन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की प्रारंभ भारत माता के चित्र पर दीप प्रज्जवलन कर पुष्पांजलि अर्पित करके किया गया। मुख्य वक्ता, राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के जिला शरीरिक शिक्षण प्रमुख, पौरुष कुमार ने अपने उद्बोधन में कहा कि भारतवर्ष विश्व का ड्रॉइंग रूम है। हमें इसको सुसज्जित रखना है। उन्होंने जल संरक्षण पर जोर देते हुए कहा कि जल का कोई विकल्प नहीं है। इसका संरक्षण करना अति आवश्यक है। बिना जल के जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती। पर्यावरण संरक्षण के बारे में प्रत्येक व्यक्ति से पांच वृक्ष लगाने और उनकी देखभाल करने का आग्रह किया। पर्यावरण संरक्षण के लिए पॉलीथिन मुक्त भारत बनाना है। मुख्य वक्ता ने देश के प्रति समर्पण, स्वदेशी उत्पाद अपनाने, ऑनलाइन शॉपिंग से बचने, परिवार प्रबोधन, नैतिक मूल्यों को अपनाने पर जोर दिया। प्रधानाचार्य प्रदीप कुमार, राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ प्रचारक रितिक कुमार, अस्मित कुमार, अरुण दीक्षित आदि मौजूद रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
error: Content is protected !!