सेवा संकल्प अभियान के तहत फरीदाबाद में होंगे जनभागीदारी से जुड़े विविध कार्यक्रम : डीसी आयुष सिन्हा ! – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

सेवा संकल्प अभियान के तहत फरीदाबाद में होंगे जनभागीदारी से जुड़े विविध कार्यक्रम : डीसी आयुष सिन्हा !

😊 Please Share This News 😊

···17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान

···फरीदाबाद सहित देश के 5 शहरों में 17 अक्टूबर को आयोजित होगा जन सेवक महाकुंभ पंचायत से पार्लियामेंट तक

···मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की बैठक, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

···डीसी ने सभी विभागों को अपना-अपना एक्शन प्लान तैयार कर आपसी समन्वय से अभियान को सफल बनाने के दिए निर्देश

फरीदाबाद, 5 सितंबर।

     हरियाणा में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ चलाया जाएगा। इस दौरान प्रदेशभर के साथ-साथ जिला फरीदाबाद में भी जनभागीदारी पर आधारित विभिन्न कार्यक्रमों एवं गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा।

      इसी कड़ी में मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश के सभी जिलों के उपायुक्तों एवं संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को अभियान के उद्देश्यों को आमजन तक पहुंचाने तथा अधिक से अधिक जनभागीदारी सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि अभियान के तहत आयोजित होने वाले सभी कार्यक्रमों में समाज के विभिन्न वर्गों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाए तथा कार्यक्रमों को व्यापक स्तर पर आयोजित किया जाए।

       वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के उपरांत उपायुक्त श्री आयुष सिन्हा ने जिला स्तरीय बैठक में उपस्थित सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने विभाग से संबंधित विस्तृत एक्शन प्लान तैयार करें और निर्धारित गतिविधियों को समयबद्ध तरीके से पूरा करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि अभियान के सफल आयोजन के लिए सभी विभाग आपसी समन्वय एवं सहयोग के साथ कार्य करें तथा प्रत्येक गतिविधि में अधिक से अधिक नागरिकों की भागीदारी सुनिश्चित की जाए।

       उपायुक्त ने कहा कि ‘सेवा संकल्प अभियान’ केवल कार्यक्रमों के आयोजन तक सीमित न रहकर सेवा, सहभागिता और जनकल्याण की भावना को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाने का माध्यम बने, इसके लिए सभी विभाग पूरी गंभीरता एवं प्रतिबद्धता के साथ कार्य करें। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अभियान से संबंधित सभी गतिविधियों का आयोजन निर्धारित गाइडलाइंस एवं दिशा-निर्देशों के अनुरूप ही किया जाए।

      अभियान के तहत जिले में ‘आशीर्वाद का दिया’, ‘इंडिया ऑफ द ड्रीम्स ऑफ 250 मिलियन चिल्ड्रन’, ‘नमो सेवा गाथा’, ‘आंगन का उत्सव’, ‘कहानी बदलाव की’, ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’, ‘सेवा ज्योति यात्रा’, ‘जल, जन और सेवा संकल्प यात्रा’, ‘सेवा मेरा योगदान’, ‘रंगोली राष्ट्र’, ‘नेशनल इनोवेशन चैलेंज’, ‘जन सेवक महाकुंभ—पंचायत टू पार्लियामेंट’ तथा ‘सेवा सेतु अभियान’ सहित विभिन्न मॉड्यूल के तहत कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

*फरीदाबाद सहित देश के 5 शहरों में 17 अक्टूबर को आयोजित होगा जन सेवक महाकुंभ- पंचायत से पार्लियामेंट तक*

      अभियान के समापन अवसर पर 17 अक्टूबर को फरीदाबाद सहित देश के 5 शहरों में ‘जन सेवक महाकुंभ पंचायत से पार्लियामेंट तक’ का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान अभियान के तहत आयोजित की गई विभिन्न गतिविधियों एवं कार्यक्रमों के माध्यम से जनभागीदारी, सेवा और संकल्प की भावना को व्यापक स्तर पर प्रदर्शित किया जाएगा। महाकुंभ में समाज के विभिन्न वर्गों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के साथ-साथ अभियान के उद्देश्यों एवं उपलब्धियों को आमजन तक पहुंचाने पर विशेष जोर रहेगा।

      डीसी आयुष सिन्हा ने कहा कि इन गतिविधियों के माध्यम से युवाओं, महिलाओं, विद्यार्थियों, पंचायत प्रतिनिधियों, स्वयंसेवी संगठनों तथा समाज के विभिन्न वर्गों को जोड़ते हुए सेवा एवं जनभागीदारी की भावना को मजबूत किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्यक्रमों की तैयारियों की नियमित समीक्षा करें और आपसी तालमेल के साथ सभी गतिविधियों को भव्य एवं प्रभावी ढंग से आयोजित करना सुनिश्चित करें।

       उन्होंने कहा कि सेवा संकल्प अभियान को फरीदाबाद में जनभागीदारी, सेवा और संकल्प का प्रभावी मंच बनाया जाए, ताकि अभियान का संदेश अधिक से अधिक लोगों तक पहुंच सके और आमजन इसमें सक्रिय भागीदार बनें।

सोमेश शर्मा (राज्य ब्यूरो चीफ) हरियाणा।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
error: Content is protected !!