जीवन को ढंग से जीने के लिए स्वास्थ्य की करवायें निरंतर जांच : राजेश नागर – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

जीवन को ढंग से जीने के लिए स्वास्थ्य की करवायें निरंतर जांच : राजेश नागर

😊 Please Share This News 😊

···तिगांव में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का उद्घाटन करने पहुंचे मंत्री राजेश नागर

फरीदाबाद

     अजय नागर वाटिका तिगांव में आज ग्रामीणों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में मंत्री राजेश नागर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। शिविर के आयोजन में अमृता अस्पताल, रोटरी क्लब ऑफ फरीदाबाद ईस्ट और रोटरी क्लब ऑफ फरीदाबाद एक्सीलेंस ने सहयोग किया।
मंत्री राजेश नागर ने लोगों से कहा कि अपने स्वास्थ्य की निरंतर जांच करके ही आप स्वस्थ जीवन जी सकते हैं और स्वस्थ जीवन जीने वाला व्यक्ति ही अपने जीवन का सही आनंद उठा सकता है। मंत्री ने लोगों से कहा कि यदि आप स्वस्थ रहेंगे तो अपने उद्देश्यों की पूर्ति कर पाएंगे अन्यथा केवल दवाइयां खाते रहेंगे। मंत्री राजेश नागर ने लोगों से कहा कि इस प्रकार के स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन आपको जागरूक करने के लिए किया जाता है। आप सरकारी अथवा निजी किसी भी प्रकार के अस्पताल का उपयोग करके अपने स्वास्थ्य की समय पर जांच करवा सकते हैं।
उन्होंने कहा कि हमारे देश में अभी भी रोग होने के बाद उसके उपचार पर काम किया जाता है जबकि परहेज अपना कर पहले से ही आदमी निरोगी जीवन जी सकता है। इसके लिए हरियाणा सरकार ने अनेक योजनाएं संचालित की हैं वहीं अस्पतालों को भी सुसज्जित किया है। आप उनका लाभ उठाएं।

      शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया और विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। शिविर के माध्यम से 280 रक्त जांच, 330 सामान्य जांच, 230 दांत रोगों की जांच, 320 आँखों की जांच, 180 हड्डी रोगों की जांच, 90 स्त्री रोगों की जांच, 150 त्वचा रोग, 25 मैमोग्राफी, 40 एचआईवी और 90 टीबी रोगों सहित कुल 2,138 लोगों ने विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ प्राप्त किया।
इस अवसर पर आयोजक उद्यमी tअजय नागर, तिगांव के सरपंच विक्रम प्रताप नागर, तिगांव अधाना पट्टी के सरपंच प्रतिनिधि वेद प्रकाश अधाना,अमन नागर ,कमल नागर,चंद्र कौशिक ,रोटरी क्लब ऑफ फरीदाबाद ईस्ट के संरक्षक केसी लखानी, चेयर फाउंडेशन एचएल भूटानी, प्रेसिडेंट गुरनीत कौर चावला, सचिव रिटायर्ड मेजर राजेश गर्ग, कोषाध्यक्ष एसके त्यागी, ब्लड डोनेशन कमेटी के अध्यक्ष कुलबीर सिंह तथा प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर धर्मवीर गुप्ता, रोटरी क्लब ऑफ फरीदाबाद एक्सीलेंस की प्रेसिडेंट डॉ. गरिमा गुप्ता, सचिव प्रियंका जैन और कोषाध्यक्ष शिल्पी गर्ग आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

सोमेश शर्मा (राज्य ब्यूरो चीफ) हरियाणा।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
error: Content is protected !!