कोर्ट परिसर में तीसरी मंजिल से कूदी 14 वर्षीय किशोरी, टिनशेड पर गिरने से बची जान ! – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

कोर्ट परिसर में तीसरी मंजिल से कूदी 14 वर्षीय किशोरी, टिनशेड पर गिरने से बची जान !

😊 Please Share This News 😊

फरीदाबाद

      फरीदाबाद कोर्ट परिसर में शुक्रवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक 14 वर्षीय किशोरी ने तीसरी मंजिल स्थित बाथरूम की खिड़की से अचानक छलांग लगा दी। किशोरी नीचे बने टिनशेड पर जा गिरी, जिससे उसकी जान बच गई। हालांकि, टिनशेड पर गिरने के कारण उसे गंभीर चोटें आई हैं। उसे उपचार के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है।

     जानकारी के अनुसार, किशोरी डबुआ थाना क्षेत्र की रहने वाली है। कुछ दिन पहले वह अचानक घर से चली गई थी। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू की थी। शुक्रवार को पुलिस ने किशोरी को बरामद कर लिया। प्रारंभिक पूछताछ में किशोरी ने पुलिस को बताया कि वह अपनी बुआ के घर चली गई थी।

      पुलिस ने बरामदगी के बाद किशोरी की मेडिकल जांच कराई और शुक्रवार को उसे कोर्ट में बयान दर्ज कराने के लिए पेश किया। इसी दौरान मेडिकल रिपोर्ट देखने पर किशोरी के गर्भवती होने की जानकारी सामने आई। रिपोर्ट में यह जानकारी सामने आने के बाद किशोरी कथित तौर पर मानसिक रूप से परेशान हो गई।

     इसी बीच वह कोर्ट परिसर की तीसरी मंजिल स्थित बाथरूम में चली गई और वहां की खिड़की से नीचे छलांग लगा दी। वह सीधे नीचे बने टिनशेड पर जा गिरी। घटना के बाद कोर्ट परिसर में मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। पुलिसकर्मियों और अन्य लोगों की मदद से घायल किशोरी को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया।

      घटना की सूचना के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। किशोरी के बयान, मेडिकल रिपोर्ट और गुमशुदगी से जुड़े तथ्यों को जांच में शामिल किया जा रहा है। किशोरी की स्थिति तथा घटना के पीछे की परिस्थितियों को लेकर पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

रिपोर्ट– अरुण शर्मा, फरीदाबाद

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
error: Content is protected !!