तालाब को कब्जा मुक्त कराने में सहयोग न करने एवं बिना सूचना अनुपस्थित रहने पर ग्राम विकास अधिकारी उमेश कुमार निलम्बित ! – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

तालाब को कब्जा मुक्त कराने में सहयोग न करने एवं बिना सूचना अनुपस्थित रहने पर ग्राम विकास अधिकारी उमेश कुमार निलम्बित !

😊 Please Share This News 😊

जुनावई (संभल)

      जिलाधिकारी सम्भल के निर्देशानुसार जनपद में जल संरक्षण, तालाबो की मूल स्थिति पुर्नस्थापित करने एवं अतिक्रमण हटाओ अभियान को प्राथमिकता के आधार पर संचालित किया जा रहा है। चयनित तालाबों एवं चकरोडों को अतिक्रमण मुक्त कराने हेतु समस्त खण्ड विकास अधिकारियों एवं ग्राम पंचायत सचिवों को पूर्व में आवश्यक निर्देश प्रदान किये गये थे।

     इसी क्रम में विकास खण्ड जुनावई क्षेत्रान्तर्गत ग्राम पंचायत झुकेरा में स्थित तालाब भूमि गाटा संख्या रकबा 2.290 हे0 भूमि को कब्जा मुक्त कराने में सहयोग न करने, खण्ड विकास अधिकारी से बिना अवकाश स्वीकृत कराये मुख्यालय से अनुपस्थित रहने तथा शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं एवं अभियानों में अपेक्षित रुचि न लेने के सम्बन्ध में ग्राम विकास अधिकारी श्री उमेश कुमार की शासकीय कार्यों के प्रति लापरवाही एवं उदासीनता परिलक्षित हुई है। मुख्य विकास अधिकारी, सम्भल की समीक्षा में यह भी पाया गया कि संबंधित कार्मिक द्वारा फार्मर रजिस्ट्री, फैमिली आईडी, आयुष्मान कार्ड, पांडुलिपि सर्वे, मनरेगा मानव दिवस सृजन, गौशाला में हरा चारा एवं गर्मी से बचाव हेतु समुचित प्रबन्ध आदि कार्यों में लापरवाही बरती गयी।

      मुख्य विकास अधिकारी, सम्भल के निर्देशानुसार उक्त प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए जिला विकास अधिकारी, सम्भल द्वारा दिनांक 26 मई, 2026 को ग्राम विकास अधिकारी श्री उमेश कुमार को निलम्बित कर विभागीय कार्यवाही प्रारम्भ की गयी है।

      मुख्य विकास अधिकारी, सम्भल द्वारा इसके अतिरिक्त समस्त ग्राम पंचायत सचिवों के साथ बैठक कर स्पष्ट निर्देश दिये गये कि अतिक्रमण हटाओ अभियान, तालाब पुनरूद्धार, जल संचयन एवं शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं में किसी प्रकार की शिथिलता स्वीकार नहीं की जायेगी। जो भी कार्मिक शासनादेशों एवं उच्चाधिकारियों के निर्देशों की अवहेलना करेगा, उसके विरुद्ध कठोर अनुशासनात्मक कार्यवाही की जायेगी।
मुख्य विकास अधिकारी, सम्भल द्वारा यह भी अवगत कराया कि जिलाधिकारी, सम्भल द्वारा निर्देशित किया गया है कि जल संरक्षण एवं वाटर कंजर्वेशन हेतु प्रत्येक ग्राम पंचायत में तालाबों का चयन किया जाना है जिसको विकसित भारत-जीरामजी योजना तथा राज्य वित्त आयोग के कन्वर्जेंस से कार्य किया जाना है। इसी के साथ मुख्य विकास अधिकारी, सम्भल द्वारा उपयुक्त श्रम रोजगार, जिला पंचायत राज्य अधिकारी तथा सभी खंड विकास अधिकारियों को आदेश दिया गया है कि नियमित रूप से भ्रमण करके जल संचयन तथा तालाब जीर्णोद्धार के लिए और विकसित भारत-जीरामजी योजना में निर्देशित कार्यों को प्राथमिकता पर किया जाए, जो ग्राम पंचायत सचिव आदेशों की अवहेलना करेंगे उनके विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
error: Content is protected !!