11000 हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर युवक की मौत! – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

11000 हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर युवक की मौत!

😊 Please Share This News 😊

संभल

        संभल जिले में 11 हजार वोल्टेज की हाईटेंशन लाइन एक युवक की मौत का कारण बन गई। निर्माण कार्य के दौरान लोहे का गाटर बिजली की लाइन से टच हो गया, जिससे करंट दौड़ गया और दो युवक गंभीर रूप से झुलस गए। इनमें से एक युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई।
घटना संभल जिले की गुन्नौर तहसील के जुनावई थाना क्षेत्र के गांव मैदावली की है। बताया जा रहा है कि सुबह गांव निवासी अजव सिंह के यहां मकान का लेंटर डालने का काम चल रहा था। इस दौरान मिस्त्री और मजदूर निर्माण कार्य में लगे हुए थे और लेंटर के लिए लोहे के गाटर को ऊपर उठाया जा रहा था।

जैसे ही गांव निवासी राकेश पुत्र भूरे सिंह, उम्र करीब 26 वर्ष, ने गाटर को ऊपर उठाया तो वह ऊपर से गुजर रही 11000 वोल्ट की हाईटेंशन लाइन से टच हो गया। गाटर में अचानक करंट दौड़ गया और मौके पर मौजूद दो युवक उसकी चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गए।
घटना होते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई। ग्रामीणों ने तुरंत घायलों को अस्पताल पहुंचाने की कोशिश की। गंभीर रूप से झुलसे राकेश को पहले निजी अस्पताल और बाद में जुनावई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
बताया जा रहा है कि मृतक राकेश के तीन छोटे-छोटे बच्चे हैं। अचानक हुई इस दर्दनाक घटना से परिवार में कोहराम मच गया और पत्नी व बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

संभल से व्यूरो चीफ लोकेश भारद्वाज की रिपोर्ट।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
error: Content is protected !!