विकास खण्ड पवाँसा मे ब्लॉक वाल कल्याण एवं सरंक्षण समिति की बैठक संपन्न !
|
😊 Please Share This News 😊
|

संभल
जिलाधिकारी महोदय के निर्देशों के क्रम में आज दिनांक 12.03.2026 को ब्लॉक बाल कल्याण एवं सरंक्षण समिति की बैठक खण्ड विकास अधिकारी श्री अमरजीत सिंह की अध्यक्षता में विकास खण्ड पवांसा सभागार में संपन्न हुई। समिति की बैठक में बालको को बाल संरक्षण एवं सशक्त सरक्षणात्मक परिवेश पालन पोषण करने, बाल श्रम, बाल तस्करी बाल विवाह, परिवार की देख-रेख पाने, हिंसा व दुर्व्यवहार से बचने और संरक्षण जैसे विषय पर चर्चा की गयी। प्रभारी बाल विकास परियोजना अधिकारी उषा यादव द्वारा किशोर न्याय (बालकों की देखरेख एवं सरक्षण) अधिनियम 2015 एवं बाल संरक्षण एवं कल्याण से जुडी योजनाओं के सम्बन्ध में विस्तृत रूप से बताते हुए आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों के सहयोग से नियमित समीक्षा हेतु कहा। बैठक में संरक्षण अधिकारी श्री तेजपालसिंह ने सरकार द्वारा बालकों एवं छात्राओं के हितार्थ चलायी जा रही विभिन्न योजनाओं जैसे मुख्यमंत्री कन्या सुमगला योजना, स्पॉन्सरशिप योजना, बाल विवाह, बाल श्रम आदि एवं विभिन्न हेल्पलाइन नंबर जैसे 1098, 181 112, 1076 आदि हेल्पलाइन नंबर जिनका प्रयोग आपातकाल स्थिति में किया जा सकता है के बारे में विस्तारपूर्वक बताया। सहायक विकास अधिकारी श्री अनिल कुमार सिंह ने बैठक के माध्यम से सभी सचिवों को निर्देश दिये कि ग्राम पंचायत स्तर की बैठक में समस्त सदस्यों की सक्रिय सहभागिता होनी चाहिए, इसमे किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाशत नहीं की जाएगी। बैठक में बाल कल्याण समिति से सदस्य गौरव शर्मा, प्रभारी प्रयत्न संस्था जस्ट राइट्स फॉर चिल्डेन से गौरी शंकर चौधरी, शिक्षा विभाग से हरवीर सिंह, पुलिस विभाग से नरेन्द्र सिंह (एस.आई), मुल्की सिंह सागर, वीरभान आदि उपस्थित रहे।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

