मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सैनी समाज के कार्यक्रम में लिया हिस्सा! !
|
😊 Please Share This News 😊
|

गुरदासपुर (पंजाब)
मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने आज दीनानगर, गुरदासपुर (पंजाब) में सैनी समाज के कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पंजाब को गुरुओं के तप, त्याग और बलिदान की पावन भूमि बताते हुए समाज की एकता, सेवा और विकास में सहभागिता पर बल दिया।
उपस्थित जनसमूह को नमन करते हुए उन्होंने आह्वान किया कि सभी को मिलकर पंजाब को फिर से विकास के पथ पर अग्रणी राज्य बनाना है।
उन्होंने स्वतंत्रता आंदोलन में सैनी समाज के योगदान, सामाजिक सरोकारों और शिक्षा व जनकल्याण के महत्व का उल्लेख किया। कार्यक्रम के दौरान शहीदों के परिजनों और स्कूली बच्चों को सम्मानित किया गया।
सोमेश शर्मा (राज्य ब्यूरो चीफ) हरियाणा
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

