पर्यटन मंत्री डॉ.अरबिंद शर्मा ने परिवार सहित किया सूरजकुंड अंतर्राष्ट्रीय शिल्प मेले का भ्रमण ! – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

पर्यटन मंत्री डॉ.अरबिंद शर्मा ने परिवार सहित किया सूरजकुंड अंतर्राष्ट्रीय शिल्प मेले का भ्रमण !

😊 Please Share This News 😊

(सूफी व शास्त्रीय संगीत की प्रस्तुति ने बांधा समां, शिल्पकारों के कार्यों की सराहना कर पर्यटन को नई दिशा देने पर दिया जोर)

सूरजकुंड (फरीदाबाद)

     हरियाणा के पर्यटन मंत्री डा. अरविंद शर्मा ने सोमवार को अपनी धर्मपत्नी एवं परिवार के अन्य सदस्यों के साथ विश्वविख्यात सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय शिल्प मेले का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने देश-विदेश से आए शिल्पकारों द्वारा तैयार की गई आकर्षक हस्तशिल्प कलाकृतियों, पारंपरिक उत्पादों तथा सांस्कृतिक विरासत से जुड़ी प्रस्तुतियों का अवलोकन किया और शिल्पकारों से संवाद कर उनके उत्कृष्ट कार्यों की सराहना की।
पर्यटन मंत्री ने विभिन्न राज्यों और देशों की थीम पवेलियनों का निरीक्षण करते हुए कहा कि सूरजकुंड मेला भारत की लोकसंस्कृति, पारंपरिक कलाओं और शिल्प परंपराओं को एक सशक्त मंच प्रदान कर रहा है। उन्होंने कहा कि यह मेला न केवल कलाकारों की आर्थिक उन्नति में सहायक है, बल्कि सांस्कृतिक आदान-प्रदान को भी प्रोत्साहित कर पर्यटन क्षेत्र को नई दिशा दे रहा है।
भ्रमण के दौरान डा. अरविंद शर्मा ने प्रसिद्ध सूफी गायक एवं शास्त्रीय संगीतकार कशिश मित्तल की भावपूर्ण संगीतमय प्रस्तुति का भी आनंद लिया। सूफी और शास्त्रीय संगीत के मधुर संगम से सजे इस कार्यक्रम ने उपस्थित दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया तथा पूरे परिसर में आध्यात्मिक और सांस्कृतिक वातावरण का सृजन किया।
डॉ. शर्मा ने कहा कि सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय शिल्प मेला हरियाणा की पहचान बन चुका है और देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि हरियाणा सरकार मेले को और अधिक भव्य, सुव्यवस्थित तथा अंतरराष्ट्रीय स्तर का बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है, ताकि हरियाणा पर्यटन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया जा सके।

सोमेश शर्मा (फरीदाबाद मंडल ब्यूरो चीफ)

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
error: Content is protected !!