विद्युत लाइन की चपेट में आने से मासूम घायल, निजी चिकित्सालय में कराया एडमिट। – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

विद्युत लाइन की चपेट में आने से मासूम घायल, निजी चिकित्सालय में कराया एडमिट।

😊 Please Share This News 😊

बबराला (संभल)
02/02/2026

घटना सुबह करीब 10.00 बजे की है जब 8 वर्षीय मासूम नवनीत बबराला के नजदीक अपने गांव फरीदपुर में अपनी छत पर खेलते खेलते अपनी छत के ऊपर से गुजर रही 11000 वोल्टेज की लाइन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। नवनीत के हाथ की उंगलियां फट गई और उसका चेहरा भी झुलस गया। गनीमत रही कि 11000 वोल्टेज की चपेट में आने पर भी मासूम की जान बच गई।
फरीदपुर में रहने वाले अरविन्द का सबसे छोटा पुत्र नवनीत जिसकी उम्र करीब 8 वर्ष है, छत पर खेल रहा था। उसके हाथ में शायद गीली लकड़ी की छड़ थी। पास ही छत के ऊपर से गुजर रही बिजली की लाइन के नज़दीक़ जाने पर शायद लकड़ी की गीली छड़ तारों छू गई और मासूम बिजली की चपेट में आ गया जिससे उसकी हाथों की उंगलियां झुलस गई और चेहरा भी ज़ख्मी हो गया। मासूम को तुरंत बबराला स्थिति निजी चिकित्सालय ले जाया गया और मासूम नवनीत का इलाज किया गया। गनीमत रही कि नवनीत की जान बच गई।
नवनीत के घरवालों और गांव वालों का कहना है कि ये 11000 की लाइन गांव से गांव के बाहर स्थित एक नलकूप तक जाती है और जिस नलकूप तक ये लाइन जाती है, वो करीब दस साल से ज्यादा समय से स्थाई रूप से बन्द पड़ा है। ऐसे में इस विद्युत लाइन का कोई औचित्य नहीं है। इसलिए गांव वालों का शासन और प्रशासन से अनुरोध है कि जब इस विद्युत लाइन का कोई काम ही नहीं है, तो इस लाइन को हटा दिया जाए ताकि भविष्य में इससे कोई दुर्घटना न हो।

गुन्नौर से भूपेन्द्र राघव की रिपोर्ट।♦

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
error: Content is protected !!