राजा चरत सिंह इण्टर कॉलेज में धूमधाम से मनाया गणतंत्र दिवस ! – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

राजा चरत सिंह इण्टर कॉलेज में धूमधाम से मनाया गणतंत्र दिवस !

😊 Please Share This News 😊

नजीबाबाद

     राजा चरत सिंह इंटर कॉलेज साहनपुर में गणतंत्र दिवस को धूमधाम से मनाया गया।संस्था के अध्यक्ष कुंवर प्रद्युम्न जीत सिंह ने ध्वजारोहण किया।इसके पश्चात् विद्यार्थियों ने राष्ट्रगान,राष्ट्रगीत,झंडा गान के साथ साथ अन्य सांस्कृतिक गतिविधियों का प्रदर्शन किया।विद्यालय के खेल शिक्षक योगाचार्य अरुण राजपूत ने खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया।अध्यक्ष और प्रधानाचार्य ने विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र और प्रतीक चिह्न प्रदान किए। प्रधानाचार्य प्रदीप कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि भारत विश्व का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है।हमारे देश के अनेक देशभक्तों ने अपना बलिदान दिया है।हमारा दायित्व है कि उनको सदा याद रखें तथा भारत को विश्व गुरु बनाने में सभी अपना अपना सहयोग दें।प्रधानाचार्य ने स्वदेशी अभियान और वोकल फॉर लोकल पर भी बल दिया।इस अवसर पर धर्मेंद्र कुमार,राजेश कुमार,रामबली,चेतन स्वरूप,हरिदेव सरोज,अरुण दीक्षित,शाजिया खान, अक्सा राजपूत,अनीता त्यागी,हेमंत राजपूत,दिव्यांजलि,लक्ष्मी,दीपांशी शर्मा,कल्पना,रुखसाना, नसीम अहमद, नीरज कुमार, अर्जुन सिंह,अभिषेक कुमार,नरेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
error: Content is protected !!