बबराला –अनूपशहर बाईपास व फ्लाईओवर एवं गुन्नौर में बस स्टैंड के लिए सांसद आदित्य यादव को नवनीत गांधी ने मांग पत्र सौंपा ! – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

बबराला –अनूपशहर बाईपास व फ्लाईओवर एवं गुन्नौर में बस स्टैंड के लिए सांसद आदित्य यादव को नवनीत गांधी ने मांग पत्र सौंपा !

😊 Please Share This News 😊

बबराला

     (संजीव गुप्ता की रिपोर्ट)

       लोकसभा बदायूं का सांसद निर्वाचित होने पर प्रथम बार पी. डब्लू. डी गेस्ट हाउस बबराला – गुन्नौर क्षेत्र में आए सांसद आदित्य यादव को जनक्रांति एकता मंच के राष्ट्रीय संगठन प्रमुख नवनीत गाँधी समाज सेवक के नेतृत्व में सामाजिक समस्याओं के संबंध में पत्र दिया। नवनीत गाँधी ने बताया बबराला से अनूपशहर को जाने के लिए मुख्य मार्केट से होकर वाहन गुजरते हैं जिससे नगर वासियों को बड़े वाहनों के कारण बेहद परेशानीयों का सामना करना पड़ता हैं तथा रेलवे फाटक बंद होने पर घंटों बहुत लंबी जाम की स्थिति बनी रहती है। इस जाम की वजह से कुछ गंभीर मरीजों की मृत्यु तक हो चुकी हैं तथा आए दिन लड़ाई – झगड़ा होता रहता है। इस समस्या के समाधान हेतु बबराला – अनूपशहर बाईपास एवं फ्लाईओवर बनाया जाना समाजहित में आवश्यक हैं। गाँधी जी ने बताया कि गुन्नौर विधानसभा के हजारों यात्री प्रतिदिन गुन्नौर चौराहे से होकर अन्य जनपदों एवं अन्य प्रदेशों दिल्ली – हरियाणा – पंजाब – बिहार आदि प्रदेशों में यात्रा करते हैं। गुन्नौर चौराहे से दूर – दराज के लिए रोडवेजों का प्रतिदिन संचालन होता है। सरकारी रोडवेजों के ड्राइवर बस स्टैंड न होने के कारण बसों को अनैतिक रूप से इधर – उधर दुकानों एवं सड़क पर खड़ा कर देतें हैं जिससे व्यापारियों एवं यात्रियों को बेहद परेशानीयों का सामना करना पड़ता हैं तथा लड़ाई – झगड़ा होता है। इसलिए व्यापारियों एवं यात्रियों की समस्याओं के समाधान के लिए गुन्नौर में एक सरकारी बस स्टैंड बनाए जाना आवश्यक हैं। सांसद आदित्य यादव ने समाजहित की सभी समस्याओं का जल्द समाधान कराने का जनक्रांति एकता मंच तथा सभी लोगों को आश्वासन दिया हैं उन्होंने कहा सदन में मांग उठाई जाएगी। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष अमित यादव, कन्हैया वार्ष्णेय, कैप्टन सर्वेश सिंह यादव, मास्टर रेवती प्रसाद आदि उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
error: Content is protected !!