अवैध हथियार के मुकदमे में आरोपी को किया गिरफ्तार। – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

अवैध हथियार के मुकदमे में आरोपी को किया गिरफ्तार।

😊 Please Share This News 😊

        फरीदाबाद, 10 जून (अरुण शर्मा)। क्राइम ब्रांच 56 प्रभारी सुंदर सिंह की टीम ने अवैध हथियार के मुकदमे में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार किए गए आरोपी का नाम इकबाल है जो फरीदाबाद के गौंछी गांव का रहने वाला है। क्राइम ब्रांच की टीम ने गुप्त सूत्रों की सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को कल मुजेसर एरिया से गिरफ्तार कर लिया। मामले में गहनता से पूछताछ करने के लिए आरोपी को थाने लाकर उसके खिलाफ अवैध हथियार अधिनियम की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज करके मामले में पूछताछ की गई। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपी नशा करने का आदी है और हवाबाजी के लिए देसी पिस्टल अपने साथ रखता था। पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी के खिलाफ हत्या, अवैध हथियार, लड़ाई झगड़ा की धाराओं के तहत दो मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस पूछताछ पूरी होने के पश्चात आरोपी को अदालत में पेश करके जेल भेज दिया गया है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
error: Content is protected !!