जॉर्डन ओपन इंटरनेशनल किकबॉक्सिंग प्रतियोगिता में भारतीय दल ने शानदार प्रदर्शन किया – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

जॉर्डन ओपन इंटरनेशनल किकबॉक्सिंग प्रतियोगिता में भारतीय दल ने शानदार प्रदर्शन किया

😊 Please Share This News 😊

       फरीदाबाद, 7 जून (अरुण शर्मा)। जॉर्डन की राजधानी अम्मान में 1 से 6 जून 2023 तक आयोजित जॉर्डन ओपन इंटरनेशनल किकबॉक्सिंग प्रतियोगिता में 14 सदस्यीय भारतीय दल ने भाग लेकर शानदार प्रदर्शन किया। आज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा दिल्ली पहुंचने पर भारतीय खिलाडिय़ों का जोरदार स्वागत किया गया। भारतीय किकबॉक्सिंग महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष कुमार अग्रवाल ने बताया कि हरियाणा सरकार के अतिरिक्त मुख्य सचिव एवं अध्यक्ष हरियाणा किकबॉक्सिंग संघ आनंद मोहन शरण, आईएएस के नेतृत्व में भारतीय किकबॉक्सिंग दल ने इस प्रतियोगिता में भाग लेकर 11 स्वर्ण पदक, 6 रजत पदक एवं 1 कांस्य पदक हासिल किया। भारतीय टीम के मुख्य प्रशिक्षक एवं हरियाणा किकबॉक्सिंग संघ के संस्थापक महासचिव संतोष कुमार अग्रवाल ने बताया कि इस प्रतियोगिता में हरियाणा प्रदेश के 7 खिलाडिय़ों ने भी भाग लेकर अपने अपने वजन एवं आयु वर्ग के विभिन्न इवेंट में शानदार प्रदर्शन किया है जिनमें सांची कीना ने 2 स्वर्ण पदक, ओम तेवतिया ने 1 स्वर्ण पदक और 1 रजत पदक, अनन्या कीना ने 1 स्वर्ण पदक, 1 रजत पदक, निरल कुकरेजा ने 1 स्वर्ण पदक और 2 रजत पदक, मोनल कुकरेजा 1 स्वर्ण पदक, अध्ययन अग्रवाल 2 रजत पदक, कुलविंदर सिंह ने 1 कांस्य पदक अन्य खिलाडिय़ों में उत्तर प्रदेश से प्रीती तिवारी स्वर्ण पदक, एवं आदित्य मकोरवाल ने 2 स्वर्ण पदक, दिल्ली से देवांश सहरावत 2 स्वर्ण पदक शामिल हैं।
भारतीय टीम के मुख्य प्रशिक्षक संतोष कुमार अग्रवाल ने बताया कि भारतीय खिलाडिय़ों का मुख्य मुकाबला मेजबान जॉर्डन के अलावा सऊदी अरब, पलेस्टाइन, इराक एवं सीरिया जैसे देशों के साथ था।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
error: Content is protected !!