पोर्टल पर आई शिकायतों का निर्धारित समय पर करें निपटारा : नगराधीश अमित मान – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

पोर्टल पर आई शिकायतों का निर्धारित समय पर करें निपटारा : नगराधीश अमित मान

😊 Please Share This News 😊

       फरीदाबाद, 18 मई (अरुण शर्मा)। सीएम विंडो, सरल पोर्टल और सीपी ग्राम सहित अन्य प्राप्त हुई शिकायतों का गंभीरता के साथ निर्धारित समय पर निपटारा करना सुनिश्चित करें। नगराधीश अमित मान बुधवार सायं को लघु सचिवालय के बैठक कक्ष में सभी विभागों के अधिकारियों के साथ सीएम विंडोए सरल पोर्टल और सीपी ग्राम पोर्टल पर प्राप्त हुई शिकायतों के निपटान की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे ।
उन्होंने बैठक में उपस्थित अधिकारियों को विशेष दिशा निर्देश देते हुए सीएम विंडोए सरल पोर्टल, सीपी ग्राम पोर्टल और एसएमजीटी के पेंडेंसी को तुरंत ऑनलाइन क्लियर करने के लिए भी कहा। वहीं नगराधीश अमित मान सीएम विंडो और अन्य ऑनलाइन प्लेटफार्म प्रणाली के जरिये बेहतर क्रियान्वयन के लिए सुझाव भी सांझे अधिकारियों को कर्मचारियों के साथ किए।
उन्होंने कहा कि सीएम विंडो, सीपी ग्राम और एसएमजीटी शिकायतों बारे नियमित रूप से समाधान किया जाए। उन्होंने कहा कि समय पर ऑनलाइन आई शिकायतों के निपटान न करने वाले विभागों के अधिकारी, प्रतिनिधि को जिम्मेदार ठहराया जाएगा। जिसमें उन्होंने सीएम विंडो पर लम्बे समय से पड़ी शिकायतों के निराकरण के सम्बंध में दिशा-निर्देश भी विभाग वार सम्बंधित अधिकारी को दिए।
सीटीएम अमित मान ने बैठक में क्रमवार सभी विभाग के अधिकारियों-प्रतिनिधियों को ऑनलाइन लंबित सीएम विंडो, सीपी ग्राम और एसएमजीटी आवेदन पर आई शिकायतों का विवरण देने के लिए कहा। वहीं उन्होंने कई विषयों पर संबंधित अधिकारियों से सुझाव भी साझा किए व सिस्टम को बेहतर बनाने के लिए जरूरी दिशा-निर्देश भी दिए।
समीक्षा बैठक में नगराधीश अमित मान, डीडीपीओ राकेश मोर, डीआरओ बिजेन्द्र राणा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
error: Content is protected !!