मजदूर दिवस के अवसर बीके चौक पर मजदूर सभा का किया आयोजन। – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

मजदूर दिवस के अवसर बीके चौक पर मजदूर सभा का किया आयोजन।

😊 Please Share This News 😊

         फरीदाबाद, 1 मई (अरुण शर्मा)। अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर सोमवार को ज्वाइंट ट्रेड यूनियन कौंसिल फरीदाबाद के बेनर तले नगर निगम मुख्यालय बीके चौक पर मजदूर सभा का आयोजन किया गया।
इस सभा में सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा, सीआईटीयू, एटक, एचएमएस, आईसीटीयू व इंटक से जुड़े विभिन्न विभागों के कर्मचारियों एवं कारखानों के मजदूरों ने भाग लिया। मजदूर सभा की अध्यक्षता एसकेएस के जिला प्रधान करतार सिंह, सीटू के प्रधान निरंतर पाराशर, एटक के महासचिव बेचूगिरी, इंटक के प्रधान हुकम चंद बेनीवाल, आईसीटीयू के अध्यक्ष जवाहर सिंह ने संयुक्त तौर पर की। सभा में ऑल इंडिया स्टेट गवर्नमेंट एम्पलाइज फेडरेशन के अध्यक्ष सुभाष लांबा, महासचिव का.ए. श्रीकुमार, सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष नरेश कुमार शास्त्री व जिला सचिव युद्धवीर सिंह खत्री, एचएमएस के वरिष्ठ नेता एसडी त्यागी, एटक के महासचिव आरएन सिंह, सीटू के उप प्रधान विजय कुमार झा, एचएमएस से त्रिपदी शर्मा भी शामिल हुए। सभा का संचालन कौंसिल के कन्वीनर वीरेंद्र सिंह डंगवाल ने किया। सभा में सर्व सम्मति से पारित किए गए प्रस्ताव में नव उदारीकरण की नीतियों, साम्प्रदायिक आधार पर किए जा रहे ध्रुवीकरण, ट्रेड यूनियन लोकतांत्रिक अधिकारों पर किए जा रहे हमलों, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों एवं विभागों को निजी हाथों में सौंपने के खिलाफ और ठेका मजदूरों को नियमित करने, 26 हजार रुपए न्यूनतम वेतन देने, पुरानी पेंशन बहाली, खाली पड़े लाखों पदों को पक्की भर्ती से भरने, हरियाणा कौशल रोजगार निगम को भंग कर डीसी रेट अनुबंध कर्मियों को नियमित करने आदि मांगों को लेकर व्यापक एकता के साथ निर्णायक आंदोलन के निर्माण का संकल्प लिया गया। सभा में ऑल इंडिया पोस्टल एम्पलाइज यूनियन तृतीय श्रेणी की बेबुनियाद आरोप लगाकर मान्यता रद्द करने की घोर निन्दा की गई और जंतर मंतर पर पहलवानों के चल रहे धरने का पुरजोर समर्थन करते हुए भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष को पद से बर्खास्त कर गिरफ्तार करने की मांग की गई।
वक्ताओं ने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार मजदूरों एवं कर्मचारियों के अस्तित्व और संघर्षो के बल पर हासिल की गई सुविधाओं को समाप्त करने पर आमादा है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार एक तरफ कारपोरेट सेक्टर के लाखों करोड़ रुपए के कर्ज को माफ कर रही है और टैक्सों में छूट दे रही हैए वहीं दूसरी तरफ खाने पीने की चीजों पर जीएसटी लगाने से महंगाई आसमान पर पहुंच गई है। महंगाई बढऩे और आमदनी घटने से गरीब मजदूर के सामने रोजी रोटी का संकट पैदा हो गया है। उन्होंने कहा कि आठ घंटे की ड्यूटी के लिए लाखों मजदूर ने अमेरिका के शिकागो शहर में अपने जीवन का बलिदान किया था, लेकिन आज अधिकांश कारखानों में 12 घंटे काम लिया जा रहा है। मजदूरों को डबल की बजाय सिंगल भी आवरटाइम नहीं दिया जा रहा है। यहां तक की सरकार द्वारा निर्धारित न्यूनतम वेतन भी अधिकांश मजदूरों को नही मिल रहा है। सभी कारखानों व विभागों में स्थाई प्रकृति के काम पर रेगुलर की बजाय ठेका आधार पर भर्तियों की जा रही है और श्रम विभाग और सरकार यह सब जानते हुए भी मूक दर्शक बनी हुई है। उन्होंने मजदूरों एवं कर्मचारियों से सरकार की उक्त मजदूर एवं कर्मचारी विरोधी नीतियों के खिलाफ निर्णायक आंदोलन के निर्माण का आह्वान किया।
सभा में कर्मचारी एवं मजदूर नेता सतपाल नरवत, नवल सिंह, बलबीर सिंह बाल गुहेर, गुरचरण खांडिया, कृष्ण कुमार, रामकेश, जगदीश चन्द्र, गिरीश राजपूत, धर्मेन्द्र तेवतिया, भूप सिंह, देवेन्द्र त्यागी, डिगम्बर डागर, बीरेंद्र शर्मा, दिनेश शर्मा, रवि गुलिया, सुधा, मालवती आदि मौजूद थे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

January 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
error: Content is protected !!