अचानक हुई बारिश के दौरान मंत्री मूलचंद शर्मा ने बल्लभगढ़ शहर के मुख्य नाले का किया निरीक्षण। – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

अचानक हुई बारिश के दौरान मंत्री मूलचंद शर्मा ने बल्लभगढ़ शहर के मुख्य नाले का किया निरीक्षण।

😊 Please Share This News 😊

       फरीदाबाद, 1 मई (अरुण शर्मा)। प्रदेश के परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने बल्लबगढ़ शहर के दौरे पर निकल कर आज सोमवार को अचानक हुई बरसात के दौरान शहर के मुख्य नाले का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि शहर में कोई जलभराव की समस्या नही है और ना ही जल भराव से लोगों को समस्या नही आने दी जाएगी।
वहीं परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने सर्वप्रथम चंदावली स्थित डिस्पोजल का निरीक्षण किया, जहां मोटरे चलती हुई पाई गई।
केबिनेट मंत्री श्री शर्मा ने एक्सईएन पदम भूषण और एसडीओ अमित कुमार को दिशा-निर्देश दिए हैं कि वे बराबर शहर की साफ.-सफाई और पानी निकासी की व्यवस्था पर नजर रखें। ताकि लोगों को कहीं कोई परेशानी का सामना न करना पड़े।
कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने नगर निगम के अधिकारियों को नाले की सफाई के दिशा निर्देश देते हुए खुद मोहना रोड नाले पर खड़े होकर जेसीबी से नाले के बहाव में रही गंदगी की अड़चन को साफ करवाया।
इस दौरान ग्रीवेंस कमेटी के सदस्य बृजलाल शर्मा और जोगेंद्र रावत, एमसीएफ के तकनीकी अधिकारी और शहर के गणमान्य नागरिक व अन्य अधिकारी गण मौजूद रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
error: Content is protected !!