अवैध शराब की सप्लाई में किया गिरफ्तार। – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

अवैध शराब की सप्लाई में किया गिरफ्तार।

😊 Please Share This News 😊

       फरीदाबाद, 27 अप्रैल (अरुण शर्मा)। क्राइम ब्रांच बदरपुर बॉर्डर प्रभारी की टीम ने सूचना के आधार पर 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया।
पूछताछ पर खुलासा हुआ है कि आरोपी सस्ती शराब को ब्रांडेड शराब की बोतलों में भरकर विभिन्न मार्का के लेबल लगाकर बेचते थे आरोपियों की पुलिस रिमांड पर लेकर आरोपियों द्वारा दी गई सूचना के आधार पर फरीदाबाद के 8 ठेकों पर एक्साइज टीम के साथ रेड की गई। जिसमें तीन ठेकों पर आरोपियों द्वारा सप्लाई की गई हुई सस्ती शराब महंगी बोतलों में मिली।
गिरफ्तार आरोपियों में चरण सिंह और निखिल सिंह का नाम शामिल है। आरोपी चरण सिंह एनआईटी का तथा आरोपी निखिल दिल्ली के मधु विहार का रहने वाला है। रेड के दौरान 3 ठेकों नीलम चौक के ठेके से 65 बोतल बैल्क लेवल की जो हरियाणा में बिक्री के लिए नही थी।
आरोपियों के खिलाफ थाना कोतवाली में अवैध शराब की सप्लाई की धाराओं में मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों से पूछताछ में सामने आया की आरोपी शराब को अन्य कई स्थानों पर सप्लाई करते थे। आरोपी के खिलाफ पहले 18 मामले एक्साइज के दर्ज है तथा थाना कोतवाली का बीसी (बेड करैक्टर) है। आरोपी अपने गोदाम में सस्ती शराब को ब्रांडेड महंगी शराब की बोतल में बदल ने का काम करते है। आरोपियो को मामले में पूछताछ के लिए अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
error: Content is protected !!