एसआरएस इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनाया गया अर्थ डे। – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

एसआरएस इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनाया गया अर्थ डे।

😊 Please Share This News 😊

       फरीदाबाद, 22 अप्रैल (अरुण शर्मा)। ग्रेटर फरीदाबाद स्थित एसआरएस इंटरनेशनल स्कूल में अर्थ डे धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर एसआरएस इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थियों ने अर्थ डे पर आयोजित कार्यक्रम में प्रकृति को समर्पित कई प्रस्तुतियां देते हुए पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डाला। इस मौके पर स्कूल के चेयरमैन विनय गोयल ने विद्यार्थियों को प्रकृति के महत्व के बारे में विस्तार से बताया। इस मौके पर 11वीं कक्षा के बच्चों ने बढ़ते शहरीकरण से हो रहे पर्यावरण को नुक्सान, जल की बर्बादी से होने वाले दुष्प्रभाव सहित अन्य पर्यावरण से संबंधित मुद्दों पर नुक्कड़ नाटक के माध्यम से प्रस्तुति देकर सभी को मंत्र मुग्ध कर दिया व इस अवसर पर उन्होंने एसआरएस रॉयल हिल्स में भी लोगों को पर्यावरण को लेकर जागरुक किया।
इस अवसर पर स्कूल के चेयररेन विनय गोयल के अलावा स्कूल की प्रिंसीपल कृष्णा मिश्रा, कॉर्डिनेटर अंजू मेहतानी, रिचा ऑबराय, श्वेता सहित स्कूल का अन्य स्टाफ मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि आज के समय में क्लाइमेट चेंज और ग्लोबल वार्मिंग की वजह से हमारे पर्यावरण को काफी नुकसान पहुंच रहा है इसलिए धरती को बचाने के लिए कई तरह के संकल्प लेने की आवश्यकता है। इसमें प्रदूषण को फैलने से रोकने के लिए सभी को अपने स्तर पर शुरुआत करनी होगी। वहीं जल का संचय करना चाहिए तथा साथ ही जल का दुरुपयोग नहीं होना चाहिए। विनय गोयल ने कहा कि सभी को इस दिन शपथ लेनी चाहिए कि पर्यावरण संतुलन को बनाए रखने के लिए जो भी आवश्यक कदम उठाने होंगे, हम उठाएंगे। उन्होंने बच्चों को अधिक से अधिक पौधे लगाने के लिए भी प्रोत्साहित किया और कहा कि हर व्यक्ति को एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए क्योंकि पौधे हमें जीवन देते हैं।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
error: Content is protected !!