अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा हरियाणा प्रदेश की महिला प्रकोष्ठ द्वारा वार्षिक उत्सव का किया आयोजन। – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा हरियाणा प्रदेश की महिला प्रकोष्ठ द्वारा वार्षिक उत्सव का किया आयोजन।

😊 Please Share This News 😊

       फरीदाबाद, 10 अप्रैल (अरुण शर्मा)। अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा हरियाणा प्रदेश की महिला प्रकोष्ठ द्वारा एक विशाल और भव्य वार्षिक उत्सव का आयोजन सेक्टर 30 ब्राह्मण धर्मशाला में किया गया जिसमें कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश के संरक्षक एस के मिश्रा द्वारा की गई कार्यक्रम में राष्ट्रीय कार्यकारिणी से राष्ट्रीय महामंत्री पंडित हरिओम शर्मा, राष्ट्रीय महामंत्री संगठन आचार्य विष्णु कौशिक और राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ बहन दिग्विजय दीक्षित ने आकर के प्रोग्राम की शोभा बढ़ाई हरियाणा प्रदेश के अध्यक्ष पंडित जे पी भारद्वाज ने सभी अतिथियों का गर्मजोशी के साथ में स्वागत किया महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्षा बहन मीना पांडे ने सभी का कार्यक्रम में आने पर धन्यवाद किया तथा महिला संगठन को और मजबूती से बनाने का राष्ट्रीय कार्यकारिणी को आश्वासन दिया।
फरीदाबाद के जिला अध्यक्ष एडवोकेट शिवदत्त वशिष्ठ ने अपने उद्बोधन में सडक़ो पर बेसहारा छोड़ी हुई गौमाता और कुत्तों की समस्या के बारे में संज्ञान लेने के लिए सभा से अनुरोध किया दिल्ली प्रदेश के अध्यक्ष पंडित देवदत्त शर्मा ने बहुत ही ओजस्वी भाषण दिया और महिलाओं की शक्ति के बारे में सदन को बताया कि समाज के अंदर में महिलाओं का क्या योगदान है और इतिहास में क्या रहा आचार्य विशन कौशिक ने महिला सशक्तिकरण और अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण सभा द्वारा क्यों ब्राह्मण प्रकोष्ठ की स्थापना करने की आवश्यकता पड़ी उस पर भी प्रकाश डाला। बहन दिग्विजय दीक्षित ने महिलाओं को एकजुट होकर के मजबूती के साथ खड़े होने के लिए आह्वान किया और श्रीमती रेनू भारद्वाज को प्रदेश में वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद से सम्मानित करके उसकी घोषणा की पंडित भारद्वाज हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष ने सदन में अपनी इच्छा जताई की। भविष्य में फरीदाबाद के अंदर ही राष्ट्रीय ब्राह्मण महिलाओं का एक विशाल सम्मेलन किया जाएगा।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
error: Content is protected !!