भ्रूण हत्या व लिंग जांच करने वालों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करें – विक्रम सिंह – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

भ्रूण हत्या व लिंग जांच करने वालों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करें – विक्रम सिंह

😊 Please Share This News 😊

         फरीदाबाद, 5 अप्रैल (अरुण शर्मा)। जिला उपायुक्त विक्रम सिंह ने कहा कि भ्रूण हत्या व लिंग जांच करने वालों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करें। वहीं जिला फरीदाबाद में बेहतर लिंगानुपात करने के लिए सुझाव सांझे किए गए।
उन्होंने कहा कि फरीदाबाद जिला में अधिक लिंगानुपात तथा कम लिंगानुपात वाले क्षेत्रों को चिन्हित करके वहां के लोगों को पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी आपसी तालमेल कर जन प्रतिनिधियों की भागीदारी करके जागरूक करें। डीसी विक्रम ने कहा कि कहा कि गर्भ में कन्या भ्रूण हत्या हमारे समाज पर एक कलंक है और इसका जड़मूल से खत्म करने के लिए हमें सक्रियता से प्रयास करने चाहिए।
विक्रम सिंह ने आज बुधवार को जिला में बेटी बचाओ-बेटी पढाओ योजना के अंतर्गत होने वाली विभिन्न गतिविधिओं की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की।
डीसी विक्रम सिंह ने सीएमओ डॉ. विनय गुप्ता व डिप्टी सीएमओ डॉ. मान सिंह को दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि भ्रूण हत्या व लिंग जांच करने वालों के खिलाफ उचित कार्यवाही करें। पुलिस और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी मिल कर ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त-से-सख्त कार्यवाही करें। अवैध लिंग जांच में लिप्त अपराधियों को पकडऩे के लिए जनमानस की सहभागिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मुखबिर योजना लागू की गई है, इसके अंतर्गत गुप्त तरीके से इस कार्य में लगे लोगों की सूचना देकर रंगे हाथों पकडऩे के लिए एक गुप्तचरए एक मिथ्या ग्राहक और एक सहायक की टीम मिलकर योजना बनाकर कार्य करती है।
बैठक में एडीसी अपराजिता, एसडीएम फरीदाबाद परमजीत चहल, एसडीएम बल्लभगढ़ त्रिलोक चंद, पीएनडीटी के स्टेट कोर्डिनेटर जीएल सिंगल, एसीपी मोनिका, सीएमओ डॉ विनय गुप्ता, डिप्टी सीएमओ डॉ मान सिंह, तहसीलदार नेहा सहारण, पीओआईसीडीएस मीनाक्षी चौधरी, सीडीपीओ डाक्टर मंजु श्योरान सहित शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास विभाग तथा अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
error: Content is protected !!