बिजली बोर्ड कर्मचारी संघ ने विरोध प्रदर्शन किया – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

बिजली बोर्ड कर्मचारी संघ ने विरोध प्रदर्शन किया

😊 Please Share This News 😊

        फरीदाबाद, 2 मार्च (अरुण शर्मा)। हरियाणा स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड वर्कर यूनियन ने अपनी मांगों को लेकर हरियाणा प्रदेश के सभी सर्कलों पर प्रदेश सरकार व बिजली निगम मैनेजमेंट के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर अपनी जायज मांगों के पूरा ना होने पर खिलाफ नारेबाजी की।
प्रदर्शनों की इसी कड़ी में दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के फरीदाबाद सर्कल सेक्टर-23 एवं हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम टीएस सर्कल ए.4 सेक्टर-18 पर अपनी मांगों को लेकर एचएसईबी वर्कर यूनियन फरीदाबाद के बैनर तले डीएचबीवीएन के सर्कल सचिव कर्मवीर यादव एवं एचवीपीएन के सर्कल सचिव प्रीतम सिंह की अध्यक्षता सहित पूर्व सर्कल सचिव सन्तराम लाम्बा की अगुआई में कर्मचारियों ने दोनों सर्कलों पर कर्मचारियों ने गरजते हुए डीएचबीवीएन के अधीक्षण अभियंता नरेश कुमार कक्कड़ और एचवीपीएन के अतुल कुमार अग्रवाल के माध्यम एसीएस पावर हरियाणा सरकार के नाम विरोध दिवस मनाते हुए अपना ज्ञापन सौंपा। मांग पत्र में यूनियन की ओर से डिमांड्स करते हुए कर्मचारी नेताओं ने कहा कि बिजली निगम में लगे कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने और जब तक इन्हें पक्का नही किया जाता तब तक सुप्रीम कोर्ट के आदेशानुसार इन्हें समान काम के एवज में समान वेतनमान दिया जाना, हरियाणा कौशल रोजगार निगम को बंद करने, एनपीएस की प्रणाली को बंद कर पुरानी ओल्ड पेंशन प्रणाली की नीति को चालू करने, एक्सग्रेसिया की पोलिसी को बिना किसी शर्त के तत्काल लागू करने, फ्री मेडिकल कैशलेस की सुविधा पूर्णरूप से सभी कर्मियों को देने, जोखिमों से भरे के इस महकमे में कर्मचारियों को जोखिम भत्ता देने, शिक्षा भत्ता देने, ऑनलाइन ट्रान्सफर पोलिसी को बंद करने, बिजली निगम में जारी ठेकेदारी प्रथा पर पूर्ण विराम लगाते हुए बंद करने, बिजली निगम में खाली पड़े हजारों रिक्त पड़े पदों को स्थाई भर्ती के माध्यम से भरने आदि जैसे 22 सूत्रीय मांग पत्र पर यूनियन की ओर से प्रदेश सरकार व निगम मैनेजमेंट को अपने ज्ञापन के जरिये भेजा गया।
प्रदेश भर में जारी कर्मचारियों के इन आंदोलनों से इसके बाद भी यदि सरकार नही चेतती है और कर्मचारियों की जायज मांगों को नहीं सुनती है तो अगली रणनीति को तय करने के लिये एचएसईबी वर्कर यूनियन मजबूर होगी। जिसके बात इससे उत्पन्न किसी भी प्रकार की अशांति के लिये निगम मैनेजमेंट और सरकार जिम्मेदार होगी।
जोरदार विरोध प्रदर्शनों में लेखराज चौधरी, पुष्पेन्द्र, सुनील चौहान, रविदत्त, विनोद शर्मा, मदनगोपाल शर्मा, सुरेन्दर सिंह, अशोक लाम्बा, सुधीर कौशिक, धीरसिंह, सुखबीर, कृपाल, मुकेश रोहिला, मुरारीलाल, सियाराम, संजय राठौर, हरिकेश, विजय आदि सैंकड़ों की संख्या में दफ्तरों पर बिजली कर्मचारियों ने जोरदार हल्ला बोलते हुए अपना विरोध प्रदर्शन किया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
error: Content is protected !!