जिस बच्चे में कौशल होगा वहीं आगे बढ़ सकता है : सीमा त्रिखा – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

जिस बच्चे में कौशल होगा वहीं आगे बढ़ सकता है : सीमा त्रिखा

😊 Please Share This News 😊

          फरीदाबाद, 26 फरवरी (अरुण शर्मा)। आईडियल पब्लिक स्कूल का वार्षिकोत्सव आज अगवानपुर जगमाल एनक्लेव स्थित स्कूल परिसर में मनाया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में विधायक श्रीमती सीमा त्रिखा ने शिरकत की। वहीं विशेष अतिथि के रूप में भाजपा के वरिष्ठ नेता ओमप्रकाश रक्षवाल, निर्वतमान पार्षद गीता रक्षवाल, सोमलता भड़ाना, समाजसेवी रामसिंह नेताजी, रवि भड़ाना, सुनील भड़ाना ने भाग लिया।
इस अवसर पर स्कूल के चेयरमैन फूलचंद भड़ाना, राकेश भड़ाना, लकड़पुर स्कूल की प्रिंसीपल सुदेश भड़ाना, रीता खन्ना ने आए हुए सभी अतिथियों माला पहनाकर व बुक्के देकर स्वागत किया।
इस अवसर पर स्कूल के प्रिंसीपल ने स्कूल की गतिविधियों पर प्रकाश डाला वहीं चेयरमैन फूलचंद भड़ाना ने कहा कि उनकी सोच बच्चों को गुणवत्तापरक शिक्षा देने की रही है। जो बच्चों पैसों के अभाव में शिक्षा ग्रहण करने में असमर्थ है उनकी संस्था उन बच्चों को शिक्षा प्रदान करने में पूरा सहयोग करती है।
बडख़ल क्षेत्र की विधायक श्रीमती सीमा त्रिखा ने कहा कि स्कूल में पढऩे वाले छात्र.छात्राओं द्वारा जो आज सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए है। उससे साफ जाहिर होता है कि स्कूल के अध्यापकों द्वारा बच्चों के अंदर अच्छे संस्कारों के साथ गुणवत्ता परक शिक्षा प्रदान की जा रही है। उन्होंने कहा कि बच्चे दसवीं-बाहरवीं करने के बाद बच्चे अब श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय के माध्यम से विभिन्न तरह के व्यवसायिक कोर्स करके अपना रोजगार स्थापित कर सकते हैए क्योंकि श्री विश्वकर्मा कौशल विद्यालय कौशल विकास के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित हो रहा है। कौशल ही देश, समाज व राष्ट्र को आगे बढ़ा सकता है। जिस बच्चे में कौशल होगा वहीं आगे बढ़ सकता है। आज प्रतिस्पर्धा का दौर है और हर बच्चे में कोई न कोई हुनर अवश्य होता है और इसी हुनर को निखारने का कार्य विश्वकर्मा कौशल विद्यालय कर रहा है।
स्कूल के छात्र-छात्राओं ने इस मौके पर विभिन्न-विभिन्न तरह के सांस्कृतिक कार्य प्रस्तु किए। कार्यक्रमों को देखकर ऐसा महसूस हो रहा था कि आप कहीं असम, तेलगांना, पंजाब, हरियाणा, हिमाचल, राजस्थान की सांस्कृतिक से रूबरू हो रहे हो।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
error: Content is protected !!