उपायुक्त विक्रम सिंह ने बडख़ल झील पर चल रहे जीर्णोद्धार कार्य का किया निरीक्षण। – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

उपायुक्त विक्रम सिंह ने बडख़ल झील पर चल रहे जीर्णोद्धार कार्य का किया निरीक्षण।

😊 Please Share This News 😊

       फरीदाबाद, 22 फरवरी (अरुण शर्मा)। जिला उपायुक्त विक्रम सिंह ने आज बुधवार को बडख़ल झील पर चल रहे जीर्णोद्धार कार्य का निरीक्षण किया व मौके पर उपस्थित फरीदाबाद स्मार्ट सिटी लिमिटेड वरिष्ठ अधिकारियों एवं ठेकेदारों को समय अनुसार कार्य को पूरा करने के सख्त आदेश दिए।
जिला उपायुक्त ने बडख़ल झील पर बन रहे बांध, पार्किंग, फुटओवर ब्रिज, एस्केलेटर, बाउंड्री वॉल, सीवर लाइन आदि के निर्माण कार्य का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने फरीदाबाद स्मार्ट सिटी लिमिटेड के वरिष्ठ अधिकारियों को आदेश देते हुए कहा कि यदि ठेकेदार निर्माण कार्य में देरी करे या समयानुसार अपना कार्य करने में असमर्थ रहे तो उस ठेकेदार के खिलाफ नियमानुसार कार्यवाही की जाए व उसपर पेनल्टी लगाई जाए। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य में इस्तेमाल हो रहे कंस्ट्रक्शन मैटेरियल की जांच की ठीक प्रकार से करवा ली जाए। इस कार्य में कोताही बरतने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों के खिलाफ उचित कार्यवाही की जाएगी।
जिला उपायुक्त ने कहा कि बडख़ल झील का जीर्णोद्धार मुंबई के मैरिन ड्राइव की तर्ज पर किया जा रहा है। स्मार्ट सिटी फरीदाबाद की इस मैरिन ड्राइव का सौंदर्यीकण विश्व स्तरीय होगा। इस बांध पर बच्चों के लिए झूले, रेस्त्रा, जूस कॉर्नर, वॉकिंग ट्रैक, फूड कोट्र्स, ओपन एयर जिम आदि सुविधाएं मिलेंगी। कर्णप्रिय संगीत की धूनों पर योगाभ्यास, व्यायाम करने की सुविधा भी इस स्थल पर होगी। यह स्थल शहर के सबसे खूबसूरत जगह में से एक होगी। झील को गंदगी से बचाने के लिए फेंसिंग की जाएगी। बडख़ल झील एक बार फिर पर्यटन केंद्र के रुपे में उभरेगी।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
error: Content is protected !!