करीब 12 करोड़ की लागत से बनने वाले चैरिटेबल अस्पताल का हुआ भूमि पूजन। – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

करीब 12 करोड़ की लागत से बनने वाले चैरिटेबल अस्पताल का हुआ भूमि पूजन।

😊 Please Share This News 😊

       फरीदाबाद, 8 फरवरी (अरुण शर्मा)। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने बुधवार को फरीदाबाद में करीब 12.30 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले बाबा बन्दा सिंह बहादुर चैरिटेबल अस्पताल का भूमि पूजन कर पहला फावड़ा चलाकर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। इस अवसर पर परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा, विधायक सीमा त्रिखा, नरेन्द्र गुप्ता, राजेश नागर, मुख्यमंत्री के पूर्व राजनैतिक सचिव अजय गौड़, भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल शर्मा भी उपस्थित रहे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार के साथ ही सामाजिक संगठनों द्वारा स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार के रूप में जो कदम उठाए जा रहे हैंए वह सराहनीय हैं। उन्होंने कहा कि इस अस्पताल के निर्माण से जहां लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं सहज उपलब्ध होंगी, वहीं बाबा बंदा सिंह बहादुर की शहादत, वीरता और त्याग की भावना सभी को प्रेरित करेगी।
मुख्यमंत्री ने चैरिटेबल ट्रस्ट को 31 लाख रुपये देने की घोषणा की। परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने भी ट्रस्ट को 11 लाख रुपये देने की घोषणा की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि आज हरियाणा हर क्षेत्र में तरक्की कर रहा है। स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार किया जा रहा है। सरकार का लक्ष्य हर जिले में एक मेडिकल कॉलेज स्थापित कर रही है। अब तक 7 नये मेडिकल कॉलेज स्थापित हो चुके हैं तथा 8 अन्य पर काम चल रहा है। उन्होंने कहा कि सामाजिक दायित्व के साथ सहभागी बनने वाले सामाजिक संगठनों द्वारा स्वास्थ्य सेवाओं के लिए उठाए जा रहे कदमों में सरकार हर सम्भव सहयोग दे रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार का लक्ष्य डॉक्टरों की वर्तमान संख्या 13 हजार से बढ़ाकर 28 हजार करने का है। नये मेडिकल कॉलेज स्थापित होने से हर साल 2650 डॉक्टर तैयार किये जा सकेंगे।
चिरायु हरियाणा योजना बनी जरूरतमंदों की सहयोगी
मुख्यमंत्री ने कहा कि वंचितों व जरूरतमंदों को स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से आयुष्मान भारत योजना का विस्तार करते हुए प्रदेश में चिरायु हरियाणा योजना शुरू की है। इसमें 1 लाख 80 हजार रुपये तक वार्षिक आय वाले परिवारों को 5 लाख रुपये वार्षिक का स्वास्थ्य कवर मिल रहा है। इससे प्रदेश में लगभग 29 लाख परिवार कवर हो रहे हैं।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में अंत्योदय परिवारों की स्वास्थ्य जांच के लिए निरोगी हरियाणा योजना भी शुरू की गई है। इसके तहत 25 मानकों के आधार पर गरीब व वंचित परिवारों की स्वास्थ्य जांच की जा रही है। प्रदेश में 228 प्रकार के ऑप्रेशन, 70 प्रकार के टेस्ट और 21 प्रकार की दंत चिकित्सा मुफ्त की जाती हैं। साथ ही 500 दवाइयां भी मुफ्त दी जाती हैं ।
आयुष हेल्थ एण्ड वेलनेस सेंटर शुरू किए
मुख्यमंत्री ने बताया कि सरकार ने आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति को आयुष्मान भारत योजना से जोड़ा है, बल्कि आयुष हेल्थ एण्ड वेलनेस सेंटर भी स्थापित किये हैं। इसके अलावा सरकार योग को और अधिक बढ़ावा देने के लिए योग पाठ्यक्रम भी तैयार कर रही है।
इस अवसर पर सीएम के मीडिया एडवाइजर अमित आर्य, चेयरपर्सन रेणु भाटिया, सरदार गुविन्दर सिंह धमीजा, सरदार अवतार सिंह खुराना, सोसायटी के अध्यक्ष बीआर भाटिया, प्रसिद्ध उद्योगपति केसी लखानी, एचके बत्रा, मुकेश मंगला व अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
error: Content is protected !!