अवैध नशा तस्करी करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार। – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

अवैध नशा तस्करी करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार।

😊 Please Share This News 😊

     फरीदाबाद, 4 फरवरी (अरुण शर्मा)। क्राइम ब्रांच सेक्टर-17 प्रभारी अशोक कुमार की टीम ने अवैध नशा तस्करी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार किए गए का नाम मदन है। आरोपी फरीदाबाद की राजीव कालोनी सेक्टर-56 का रहने वाला है। आरोपी को क्राइम ब्रांच टीम ने अपने सूत्रों से प्राप्त सूचना से राजीव कॉलोनी से गांजा बेचते हुए रंगे हाथ काबू किया है। आरोपी की तलाशी लेने पर आरोपी से 650 ग्राम गांजा बरामद हुआ है। आरोपी के खिलाफ थाना सेक्टर-58 में अवैध नशा तस्करी की धाराओं में मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है। आरोपी से पूछताछ में सामने आया की आरोपी को जावेद नाम का व्यक्ति 8000 रूपए प्रति किलोग्राम के हिसाब से गांजा देकर जाता है। आरोपी ने 2 किलो गांजा 16000 में खरीदा था। आरोपी ने बाकी का गांजा पुडिया बनाकर बेच दिया था। आरोपी को पूछताछ के बाद अदालत में पेश कर कानूनी कार्रवाई की गई।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

May 2025
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
error: Content is protected !!