एनआईटी विधानसभा के वार्ड-9 में करोडो रूपए के विकास कार्यो का किया शुभारम्भ। – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

एनआईटी विधानसभा के वार्ड-9 में करोडो रूपए के विकास कार्यो का किया शुभारम्भ।

😊 Please Share This News 😊

       फरीदाबाद, 1 फरवरी (अरुण शर्मा)। एनआईटी विधानसभा के वार्ड-9 में करोडो रूपए के विकास कार्यो का शुभारम्भ किया गया, जिसमें वार्ड-9 आश्रम रोड, मावी स्कूल रोड, रावण मदिंर रोड़, अमरचंद मंगला रोड, छतर वाली रोड एवं आरा मशीन रोड नंगला पार्ट-1 में नालों के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया। विधायक नीरज शर्मा ने बताया कि विधायक बनने से पहले इस क्षेत्र में लोगों ने इन समस्यों के बारे में अवगत करवाया था। उसी कड़ी में उनके द्वारा विधानसभा सत्र 2020 में उपरोक्त कार्यो बारे अताराकिंत प्रश्न संख्या 149 में सरकार से इन कार्यो के लिए सरकार से पूछा था, जिस पर सरकार ने आश्वासन किया था कि उपरोक्त कार्य 30 जून 2020 तक पूरे करवा दिए जाएगे। लेकिन उसके बाद कार्य शुरू नहीं हुए तो विधायक नीरज शर्मा इस मामले को हरियाणा विधानसभा की आश्वासन समिति के समक्ष लेके गए। विधायक नीरज शर्मा ने बताया कि 3 साल की मेेहनत के बाद आज उपरोक्त कार्यो का शुभारंभ किया गया है।
इसके अतिरिक्त विधायक नीरज शर्मा ने बताया कि अभी इन सडक़ों पर नालों के साथ-साथ वार्ड-9 आश्रम रोड, मावी स्कूल रोड, रावण मदिंर रोड, अमंरचंद मंगला रोड, छतर वाली रोड, एवं आरा मशीन रोड नगंला पार्ट.1 में सडको का निर्माण कार्य भी करवाया जाएगा और आनंद ज्योति आश्रम रोड, छतर वाली रोड पर सीवर की लाईन डालने का कार्य भी शुरू किया जाएगा। विधायक नीरज शर्मा का कहना था कि मैं अपनी जनता के लिए संघर्ष करने से कभी पीछे नही हटता।
इस मौके पर श्री मुकेश शर्मा पूर्व उप महापौर, ऋषि चौधरी, त्रिलांक चंद तंवर, नगर निगम के एसडीओ नवीन, कनिष्ठ अभियंता प्रमोद पचौरी, संदीप तलवार, महेन्द्र सरपंच, राहुल भड़ाना, लिखीराम कसाना, राजू सिंह, रोहन सिंह, छतर सिंह, राजबीर, साहब सिंह, धनश्याम पांचाल, महेश पंडि़त, महेश लोहिया, हरकेश मास्टर, सौरव चौधरी, ब्रिज लाल यादव आदि गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
error: Content is protected !!